)
अक्सर लोग पैसों की बजत के लिए कंजूसी करते हैं. उन लोगों को अक्सर कंजूस बोलते हैं जो कि बिल्कुल भी पैसे खर्च करना पसंद नहीं करते हैं. क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे कंजूस महिला के बारे में जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हैं. वह दुनिया की सबसे कंजूस महिला है. अमीर होने के बाद भी वह भिखारियों की तरह अपनी लाइफ जीती थी. आइए जानते हैं इस महिला की कहानी.
हेटी ग्रीन दुनिया की सबसे कंजूस महिला है. एक समय था, जब वह अमेरिका की सबसे अमीर महिला में गिनी जाती थी. इसके बाद भी वह दुनिया की सबसे कंजूस महिला है. हेटी का पूरा नाम हॉवलैंड रॉबिन्सन ग्रीन था. उनका नानी का घर न्यू इंग्लैंड के अमीर परिवार से आता था. साल 1865 में हेटी के पिता और मौसी की मौत के बाद वह 1,00,00,000 डॉलर की संपत्ति की मालकिन बन गईं.
जुलाई 1867 में उन्होंने एडवर्ड एच ग्रीन से शादी की, शादी में आपसी बातचीत से पैसों से जुड़े मामलों को अलग-अलग रखा. पति की मौत के बाद उन्होंने अकेले ही पैसों का लेनदेन संभाला था. माना जाता है कि हेटी ग्रीन एक ऑपरेटर बन गई थीं. जिसके बाद सरकारी बॉन्ड, रेलवे और शेयर्स के अलावा लोग भी उधार पैसे लेते थे. साल 1907 में आर्थिक संकट के समय में बड़े-बड़े निवेशक ने उनसे उधार लिया था.
हेटी ग्रीन की संपत्ति समय के साथ बढ़ रही थी. जैसे संपत्ति बढ़ रही थी, वैसे वह भी कंजूस होती जा रही थी. वह अपने बेटे और बेटी के साथ सस्ते मकान में रहती थी. उन्होंने पैसों का किसी तरह का दिखावा भी बंद कर दिया. इन्ही अजीब बात की वजह से वह अखबारों की सुर्खियों में रहने लगी. उनकी कंजूसी को लेकर कई तरह की अफवाह फैलने लग गई.
हेटी की कंजूसी से जुड़ी कई कहानी है. इसमें एक कहानी उनके बेटे के पैर कटवाने की है. एक बार उनके बेटे के पैर में चोट लग गई थी. पैर का इलाज करवाने के लिए उन्होंने डॉक्टर को पैसे देने से मना कर दिया. इस बात की वजह से बेटे का पैर तक कटवाना पड़ा. कहते हैं कि बेटे के इलाज के लिए वह चैरिटी क्लिनिक गई थी. हेटी को अक्सर लोग फटे-पुराने कपड़ो में देखते थे.