SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रूह कंपा देने वाली घटना: शव को 500 मीटर और स्कूटी को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा बेकाबू ट्रक, युवक की मौत

गुमला में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादस में एक युवक की मौत हो गई. बेकाबू ट्रक ने शव को 500 मीटर और स्कूटी को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा. फिलहाल, पुलिस ने ट्रक के जब्त कर लिया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 12, 2026, 09:30 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 09:33 PM IST
Image Credit: गुमला में भीषण सड़क हादसा (Z News)
Join

गुमला जिले के घाघरा में 12 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ऐसा कहर बरपाया कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा घाघरा थाना मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल मोड़ के पास हुआ. टक्कर के बाद ट्रक युवक के शव और स्कूटी को घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने पीछा कर ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय श्याम पुरकी के रूप में हुई है. वह चाईबासा का रहने वाला बताया जा रहा है और स्कूटी से नेतरहाट घूमने जा रहा था. इसी दौरान घाघरा के हॉस्पिटल मोड़ के पास पुटो रोड की ओर से निकलते समय उसकी स्कूटी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई. हादसा इतना गंभीर था कि श्याम पुरकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक युवक के शव और स्कूटी को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा. बताया जा रहा है कि शव करीब 500 मीटर तक और स्कूटी लगभग डेढ़ किलोमीटर तक घसीटी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और ट्रक का पीछा कर उसे जब्त कर लिया. पुलिस ने ट्रक में फंसी स्कूटी को भी बाहर निकलवाया. हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा.

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता है. लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि मुख्यालय के प्रमुख मोड़ पर इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या पर्याप्त निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है. अब पुलिस की जांच और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी.

फिलहाल, इस हादसे में एक युवक की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है. तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के संभावित खतरों को उजागर करने वाली इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रिपोर्ट: रणधीर निधि

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES