SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

1 से 10वीं तक की कक्षाएं और हर कमरे से टपकता पानी, जानें खूंटी के जरियागढ़ राजकीय उच्च विद्यालय की बदहाली की दास्तान

खूंटी के कर्रा के जरियागढ़ स्कूल में छतों से प्लास्टर गिर रहा है. भवन जर्जर हो गया है. छत से पानी टपकता है, टपकते पानी के बीच जान जोखिम में डालकर छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

Edited By Shailendra
Published: Aug 30, 2026, 09:02 AM IST | Updated: Aug 31, 2026, 12:37 PM IST
Image Credit: खूंटी के जरियागढ़ उच्च विद्यालय में खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर बच्चे (Photo-Video Grab)
Join

खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरिया गढ़ थानांतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय का सारे कमरों से पानी टपकता है. यहां कमरों के छतों से कभी भी मलबा झड़ जाता है. ऐसे भवन के कमरों में विद्यार्थी भयभीत वातावरण में पढ़ाई करने को मजबूर हैं. वहीं, शिक्षक शिक्षिका भी फ्री माइंड से पढ़ाई करा नहीं पाते हैं. हालांकि, पांच कमरों का विद्यालय भवन बनने वाला है. पर अब तक बनकर तैयार होगा कहा नहीं जा सकता. वहीं, 1 से 10 वीं तक की कक्षा के लिए ये पांच कमरे पर्याप्त नहीं है, क्योंकि विद्यालय के सारे कमरों में पानी टपकता है. जो इस बरसात के मौसम में काफी समस्या बना हुआ है.

भवन निर्माण जल्द से जल्द कराने की गुहार लगाई

वहीं, शिक्षक और विद्यार्थी सभी ने पर्याप्त कमरे के लिए भवन निर्माण जल्द से जल्द कराने की गुहार लगाई है, ताकि किसी प्रकार की होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके.

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने क्या कहा, जानिए  

राजकीय उच्च विद्यालय जरियागढ़ के प्रधानाचार्य रमापति पाण्डे ने बताया कि यह राजकीय उच्च विद्यालय में 1 से 10वीं तक की पढ़ाई होती है, जिसमें कार्यालय समेत सभी कमरों में पानी टपकता है. इसके लिए विभाग को आवेदन दे चुके हैं. 

पांच कमरों का विद्यालय भवन निर्माण होना है, जो बाकी है

उन्होंने कहा कि पांच कमरों का विद्यालय भवन निर्माण होना है, जो अभी नहीं हुआ है. अभी वर्तमान में बारिश होने के कारण सारे कमरों में पानी टपकता है और छत भी खराब हो चुकी है, इसकी जानकारी विभाग को दे दी गई है.

छात्रों ने बयां किया अपना दर्द

विद्यार्थियों ने वर्तमान वस्तु स्थिति से अवगत कराया और दर्द बयां करते हुए बताया कि सारे कमरों में छत से पानी टपकता है. इससे स्वच्छंद वातावरण में पढ़ाई नहीं हो पाती है. पानी टपकने से कक्षा में इधर-उधर होना पड़ता है. विद्यार्थियों ने नया कमरा और और पुराने की मरम्मती की मांग की है.

रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES