App

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से: MMDR और SIR पर चर्चा, BJP बोली- 'जनता को गुमराह करने की कोशिश'

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस दौरान MMDR और SIR पर चर्चा होगी. वहीं, BJP ने इस विशेष सत्र को जनता को गुमराह करने की कोशिश करार दिया है.

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से: MMDR और SIR पर चर्चा, BJP बोली- 'जनता को गुमराह करने की कोशिश'
Image Credit: झारखंड विधानसभा (फाइल फोटो)

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज (25 नवंबर, 2026) से शुरू हो रहा है. इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. दो दिनों तक चलने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान MMDR और SIR पर चर्चा होने वाली है. सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्ताधारी दल रणनीति बना चुकी है, तो वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुआई में विपक्ष सरकार को सदन में घेरने की तैयारी में है. साथ ही, राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई है.

हमारी सरकार तैयारी के साथ

विशेष सत्र को लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार पूरी तैयारी के साथ है. राज्य सरकार की जो प्रतिबद्धता झारखंडी जनभावना के अनुरूप है, उसके अनुसार चलना है और इसी का प्रतिबिम्ब दिखेगा. दो विशेष विषय, जो स्पेशल इश्यू हैं इस राज्य के, उस पर हमारा स्टैंड क्लियर है. एमएमडीआर काला कानून है, उसे वापस करो, रद्द करो, आदिवासी मूलवासी विरोधी निर्णय का विरोध होगा और उसी की कड़ी है विशेष सत्र. हम मजबूर करेंगे उन्हें, अगर वो हमारा साथ नहीं देते हैं तो हम उन्हें जनता के बीच एक्सपोज करेंगे.

'सरकार ने इनके झूठ को पकड़ा है'

कांग्रेस प्रदेश महासचिव शमशेर आलम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब विपक्ष तैयार है तो हमारी सरकार भी मजबूती के साथ तैयार है. एमएमडीआर का मामला हो या एसआईआर का मामला हो, बीजेपी पुरानी तोतेबाजी जिस तरह से कर रही है, बांग्लादेशी घुसपैठ तो झारखंड से एक भी पकड़े नहीं गए. कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार ने इनके झूठ को पकड़ा है. खनिज लूट केंद्र के माध्यम से लगातार होती रही है, कोल ब्लॉक देकर अपने लोगों को लाभ पहुंचाया है. इस विधानसभा में बीजेपी के पास कोई जवाब नहीं होगा.

'जनता को गुमराह करने के लिए सत्र का आयोजन'

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए, जनता का पैसा और समय दोनों बर्बाद करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया है. देश भर में एमएमडीआर लागू हुआ किस राज्य ने विरोध किया. पिछले सात वर्ष में कितने माइंस का ऑक्शन किया ये भी बताना चाहिए. इनको विशेष सत्र बुलाना था तो कानून व्यवस्था पर, छात्रों के मुद्दों पर, महिला सुरक्षा पर बुलाना चाहिए था.

रिपोर्ट: धीरज ठाकुर

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More