SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खराब मौसम से रांची एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं ठप: इंडिगो के 2 प्लेन वाराणसी डायवर्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी थे सवार

रांची में मूसलाधार बारिश और लो-विजिबिलिटी का कोहराम मचा हुआ है. शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का प्लेन वाराणसी के लिए डायवर्ट करना पड़ा.

Edited By Shailendra
Published: Sep 25, 2026, 10:08 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 10:17 PM IST
Image Credit: इंडिगो के 2 विमान वाराणसी डायवर्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी थे सवार (File-Photo)
Join

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में 4 दिनोम से मूसलाधार बारिश जारी है. साथ ही तेज रफ्तार में बह रही हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस बीच खराब मौसम होने की वजह से 25 सितंबर, 2026 दिन शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से  पुणे और दिल्ली से रांची जा रहे इंडिगो के 2 विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया. इसी प्लेन में झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मंडा भी सफर कर रहे थे, जो वाराणसी पहुंच गए.

दरअसल, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6370 दिल्ली से रांची के लिए हुई थी. प्लेन शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजकर 16 मिनट पर 216 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड किया. ऐसा रांची में खराब मौसम के चलते प्लेन को वाराणसी के लिए डायवर्ट किया गया. इस प्लेन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा सवार थे.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 12 बजकर 40 मिनट पर प्लेन वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयपोर्ट से झारखंड की राजधानी रांची के लिए उड़ान भरी. इस प्लेन में 216 यात्री सवार थे, जिनमें से 64 यात्रियों ने वाराणसी में ही उतर गए. जबकि, बाकी यात्री प्लेन से रांची के लिए रवाना हो गए.

बता दें कि खराब मौसम और लो-विजिबिलिटी का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है. 24 सितंबर, 2026 दिन शुक्रवार की सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने वाली 4 उड़ानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी. पुणे और दिल्ली से आने वाले इंडिगो के विमानों को वाराणसी डायवर्ट किया गया, जबकि मुंबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस और कोलकाता से आई इंडिगो की उड़ानों को वापस कोलकाता मोड़ दिया गया. इसके अलावा दिल्ली-रांची की एक उड़ान का समय बदलना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
 

इनपुट: आईएनएस के साथ जी मीडिया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES