App

केबिन खोला...अंदर घुसे और ताबड़तोड करने लगे फायरिंग, खूंटी में दहला देने वाली वारदात

खूंटी में शुक्रवार को दहला देने वाली वारदात सामने आयी. यहां पर एक पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को गोली मार दी. गोली कर्मी के पैर में लगी. वहीं, दहशत फैलाने के बाद पर्चा छोड़ अपराधी भाग गए.

केबिन खोला...अंदर घुसे और ताबड़तोड करने लगे फायरिंग, खूंटी में दहला देने वाली वारदात
Image Credit: खूंटी में पेट्रोल पंप पर अपराधियों का तांडव (Photo-वीडियो ग्रैब)

खूंटी जिला में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला है. रांची-खूंटी मुख्य मार्ग स्थित पुष्पा फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप पर 13 नवंबर शुक्रवार देर रात तीन अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी. शुक्रवार रात को तीन अपराधी आए और पर्चा फेंककर चार गोलियां चलाईं, जिसमें पंप के केबिन के अंदर काम कर रहे कर्मी को गोली मारी गई. एक गोली उसके पैर में लगी. इसके बाद अपराधी संगठन के नाम पर धमकी भरा पर्चा छोड़कर रांची की ओर फरार हो गए.

वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घायल कर्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मामूली घाव लगने के कारण इलाज कराकर वापस भेज दिया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

केबिन में घुसकर अमित कुमार पर तीन राउंड फायरिंग की

घटना खूंटी जिले के गुटजोरा पंचायत अंतर्गत जियारप्पा सीमा क्षेत्र के रांची-खूंटी मुख्य पथ की है. घायल कर्मी की पहचान घाघरा गांव निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, हुटार की ओर से अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे. इसके बाद केबिन में घुसकर अमित कुमार पर तीन राउंड फायरिंग की. एक गोली उसके पैर में लगी.

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी रांची की ओर फरार हो गए

गोलीबारी के बाद अपराधियों ने काउंटर पर संगठन के नाम का पर्चा छोड़ दिया, जिसमें सहयोग करने की बात लिखी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी रांची की ओर फरार हो गए.

घटनास्थल से धमकी भरा पर्चा और तीन खोखा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से धमकी भरा पर्चा और तीन खोखा बरामद किया. पुलिस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. थाना प्रभारी बाबू बंशी साव ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

राजमिस्त्री को मिला PLFI संगठन का धमकी पर्चा, मांगा लेवी

वहीं, दूसरी तरफ खूंटी में पीएलएफआई नक्सली संगठन की तरफ से लेवी की मांग का बड़ा मामला सामने आया है. लेवी की मांग करने वाला पीएलएफआई नक्सली संगठन का पर्चा में लागत का 10 फीसदी की मांग किया है. पर्चा में पीएलएफआई नक्सली संगठन के जोनल कमिटी अनल दा के नाम से मांगा गया. 

घटना तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा गांव की है, जहां जिला परिषद की तरफ से तीन करोड़ की लागत से राजीव सिंह नाम के ठेकेदार की ओर से 50 बेड हॉस्टल निर्माण कराया जा रहा है. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक मध्य विद्यालय का छात्रावास परिसर में निर्माणधीन 50 बेड हॉस्टल निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री अजय प्रजापति को दिया गया है.

पर्चा के अनुसार, ये धमकी भरा पर्चा ठेकेदार के लिए दिया गया है, जो कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन सदस्यों ने धमकी द्वारा पर्चा सौंपकर निर्माण कार्य बंद करने का धमकी दिया है. 

रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More