SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

6 महीन से बोकारो में नहीं मिल रही वृद्धा पेंशन, बुजुर्ग बोले- 'हम कहां जाएं, क्या करें?'

बोकारो जिला में वृद्धा पेंशन के लिए वृद्धाओं ने सरकार से गुहार लगाई हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द हमारे वृद्धा पेंशन की राशि का भुगतान करे. दरअसल, पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के खेतको पंचायत में वृद्ध महिलाएं और पुरुषों को 6 महीने से पेंशन की राशि नहीं मिल रही है.

Edited By Shailendra
Published: Aug 31, 2026, 12:21 PM IST | Updated: Aug 31, 2026, 12:34 PM IST
Image Credit: 6 महीने से बोकारो में नहीं मिल रही वृद्धा पेंशन (Photo-Z News)
Join

झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी रफ्तार से बुजुर्ग लोग दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं! मामला पेटरवार प्रखंड क्षेत्र की खेतको पंचायत का है. यहां पिछले 6 महीनों से वृद्धा पेंशन की राशि न मिलने से हताश कई बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों ने पंचायत की मुखिया अनवरी खातून के आवास पर पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई.

उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा
बुजुर्गों का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है, जिससे वे अपनी दवाइयों और छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करते हैं. 6 महीने से पेंशन बंद होने की वजह से हमारे सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि मजबूर होकर जब उन्हें कोई रास्ता नहीं दिखा, तो वे अपनी फरियाद लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि के पास पहुंचे. स्थानीय जनप्रतिनिधि से सरकार तक बात पहुंचाने की गुहार लगाई और अपनी परेशानी बताई.

6 महीने से नहीं मिल रही पेंशन
वृद्ध महिला ने कहा कि पेंशन नहीं मिलने की वजह से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि 2 हजार 500 रुपया हर महीना मिलता है, 6 महीने से नहीं मिल रहा है. 5 हजार रुपए दो ही महीने में हो गए.

मुखिया ने जताई चिंता, सीएम से की अपील
मामले की गंभीरता और बुजुर्गों की लाचारी को देखते हुए पंचायत मुखिया अनवरी खातून ने तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने बुजुर्गों की हालत पर गहरी चिंता व्यक्त की. पंचायत मुखिया अनवरी खातून ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे हस्तक्षेप की अपील की है. साथ ही मुखिया ने सरकार से मांग की है कि बेबस और जरूरतमंद बुजुर्गों की स्थिति को देखते हुए उनकी रुकी हुई पेंशन राशि का बिना देरी किए भुगतान कराया जाए, ताकि उन्हें इस आर्थिक तंगी से राहत मिल सके.

रिपोर्ट: मृत्युंजय मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES