SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत, राजरप्पा मंदिर जा रहे थे सभी

झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 29, 2026, 06:45 IST | Updated: Nov 29, 2026, 07:10 IST
Image Credit: झारखंड में भीषण सड़क हादसा
Join

झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बेहद दुखद और भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह भयानक घटना व्यस्त रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का एक समूह कार से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राजरप्पा मंदिर जा रहा था. रास्ते में उनकी गाड़ी एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं.

राजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदलीं

इस दुर्घटना में चार बच्चों की मौत ने इस हादसे को और भी अधिक दिल दहला देने वाला बना दिया है. एक ही हादसे में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत 13 लोगों की जान चली गई. मंदिर दर्शन के उद्देश्य से शुरू हुआ सफर परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला हादसा बन गया. पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग राजरप्पा मंदिर जा रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना की खबर से पूरा इलाका गहरे दुख और शोक में डूब गया है. अपडेट जारी है...
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES