App

कोडरमा: नाबालिगों को गांव में घुमाकर खंभे से बांधा, माफी मंगवाई, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

Koderma News: झारखंड के कोडरमा में नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचे दो नाबालिग लड़कों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने तीनों नाबालिगों को गांव में घुमाकर बिजली के खंभे से बांध दिया और माफी मंगवाई.

कोडरमा: नाबालिगों को गांव में घुमाकर खंभे से बांधा, माफी मंगवाई, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप
Image Credit: कोडरमा में नाबालिगों को गांव में घुमाकर खंभे से बांधा, माफी मंगवाई (वीडियो ग्रैब)

Koderma News: झारखंड के कोडरमा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचे दो नाबालिग लड़कों को ग्रामीणों द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों नाबालिगों को गांव में घुमाया और बिजली के खंभे से रस्सी से बांधकर माफी मंगवाई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिगों को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

नाबालिग लड़की के घर पहुंचे थे दोनों लड़के
बताया गया कि दो नाबालिग लड़के गांव की एक नाबालिग लड़की से मिलने उसके घर पहुंचे थे. सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद वे लड़की के घर पहुंच गए. ग्रामीणों का दावा है कि तीनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. बताया गया कि लड़की के पिता बाहर काम करते हैं, जबकि उसकी मां मायके गई हुई थी. इस दौरान लड़की घर पर अकेली थी. ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों लड़के पिछले दो-तीन दिनों से लगातार लड़की के घर आ रहे थे.

गांव में घुमाकर खंभे से बांधा
घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों नाबालिगों को गांव में घुमाया और बिजली के खंभे से रस्सी से बांधकर माफी मंगवाई. इस दौरान उन्हें भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं दोहराने की हिदायत भी दी गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, नाबालिगों को सार्वजनिक रूप से इस तरह दंडित किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों को छुड़ाया
घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच अलग-अलग बात सामने आए. कुछ लोगों ने इसे गांव के माहौल से जोड़ते हुए उचित बताया, जबकि कुछ लोगों ने नाबालिगों को सार्वजनिक रूप से दंडित किए जाने पर आपत्ति जताई. इधर, सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस गांव पहुंची और तीनों नाबालिगों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.

रिपोर्ट: गजेन्द्र सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More