SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीएम हेमंत सोरेन को अपने विधानसभा क्षेत्र में लगा बड़ा झटका, JMM नेता राजा राम मरांडी ने थामा बीजेपी का दामन

भाजपा नेता बाबूलाल मारंडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा में सेंध मारी शुरू कर दी है. बरहेट प्रखंड के जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रहे राजाराम मरांडी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. राजाराम मरांडी को झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की सदस्यता बरहेट के झबरी गांव में दिलाई.

Edited By Shailendra
Published: Nov 11, 2026, 11:47 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 11:57 PM IST
Image Credit: झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल (Z News)
Join

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को राजनीतिक झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी बुधवार को अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. बरहेट के झबरी में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. भाजपा ने इसे बरहेट में पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता और झामुमो के जनाधार में गिरावट का संकेत बताया है. बाबूलाल मरांडी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों और कार्यशैली से जनता का मोहभंग हो रहा है.

उन्होंने दावा किया कि इसकी झलक मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट में भी दिखने लगी है. राजा राम मरांडी का अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना इसी बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है. बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है.

उन्होंने साहिबगंज के बैसभीठा गांव के भाजपा कार्यकर्ता जगन मुर्मू से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से राजनीतिक पक्षधरता से बचने की अपील की. भाजपा में शामिल हुए राजा राम मरांडी ने कहा कि झामुमो में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा और जनहित के मुद्दों से भटक गई है.

उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी समाज सहित आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह भाजपा को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने के लिए काम करेंगे. समारोह में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, सिद्धो-कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: पलामू में RJD विधायक की फजीहत: दलित युवक के कंधे पर बैठकर पार कर रहे थे नदी, संतुलन बिगड़ते ही धड़ाम से पानी में गिरे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES