SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पलामू, लातेहार और रांची समेत कई जिलों में गिरा रात का पारा, झारखंड के इन जिलों में महसूस होने लगी है ठंड

झारखंड के कुछ जिलों में ठंड का एहसास होने लगा है. पलामू, लातेहार और रांची समेत कई जिलों में अब रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. आइए जानते हैं कि आज (23 अक्टूबर, 2026) आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने क्या अपडेट जारी किया है?

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 23, 2026, 07:15 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 12:15 PM IST
Image Credit: झारखंड मौसम रिपोर्ट (AI IMAGE)
Join

झारखंड में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. राज्य के अलग-अलग जिलों में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य भर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. बारिश को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, यानी राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की कोई संभावना नहीं है. सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी.

राज्य में आज कैसा रहेगा तापमान का हाल?

बात करें झारखंड में आज (23 अक्टूबर, 2026) के तापमान और ठंड की, तो कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग क अपडेट के अनुसार, लातेहार जिला सबसे ठंडा बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है.

सुबह के समय सिहरन और ठंडक हो रही महसूस

इसके अलावा लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में भी रात का पारा 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. वहीं कोडरमा, चतरा और गढ़वा में भी न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है, जिससे सुबह के समय सिहरन और ठंडक महसूस की जा रही है.

इन जिलों में गर्मी का एहसास बरकरार

वहीं, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा के जिलों में अभी भी दिन के समय गर्मी और उमस बनी हुई है. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे यहां दिन में थोड़ी तेज धूप रह रही है. हालांकि, यहां भी रात के समय मौसम थोड़ी ठंड लग रही है. गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें पटना से दरभंगा तक IMD का ताजा अपडेट

राजधानी रांची में तापमान का क्या है हाल?

राजधानी रांची की बात करें, तो यहां का अधिकतम तापमान लगभग 28-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जिससे यहां सुबह और शाम के वक्त मौसम बेहद सुहावना और हल्का ठंडा बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES