SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, जानें रांची-धनबाद समेत अन्य जिलों में कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है. सुबह-शाम मौसम सुहाना हो रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिल रही है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 03, 2026, 09:24 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 09:42 AM IST
Image Credit: झारखंड वेदर अपडेट (AI Generated Image)
Join

Jharkhand Weather: झारखंड में अब बारिश का सिलसिला कम हो गया है. मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, आज यानी 3 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है. आइए जानते हैं कि आज आपके जिले में बारिश होगी या नहीं?

राज्य भर में कोई अलर्ट नहीं
झारखंड में मौसम की बात करें तो 3 अक्टूबर के लिए राज्य में मौसम से जुड़ी किसी गंभीर स्थिति की चेतावनी जारी नहीं की गई है. IMD के अपडेट के अनुसार, अभी कुछ समय तक झारखंड में भारी बारिश, आंधी-तूफान या मौसम की अन्य गंभीर स्थितियों के लिए राज्य भर में कोई अलर्ट नहीं है. लेकिन चेतावनी नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि राज्य में बारिश की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई है. स्थानीय स्थितियों के कारण कुछ खास इलाकों में बारिश हो सकती है.

आज राज्य में कैसा रहेगा तापमान?
तापमान की बात करें, तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में दिन का अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

कुछ जिलों में छाए रह सकते हैं बादल
मौसम की मौजूदा स्थिति के अनुसार, अभी राजधानी के लिए मौसम से जुड़ी कोई गंभीर चेतावनी नहीं है. हालांकि, स्थानीय मौसम में बदलाव के कारण आसमान में बादल छा सकते हैं या बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में 5 अक्टूबर तक बारिश पर ब्रेक, दोपहर में उमस... सुबह-शाम लग रही ठंड

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES