SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में सुबह-शाम लग रही ठंड, तो दोपहर में सता रही धूप... देखें आज क्या कहती है IMD रिपोर्ट

झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है, तो दोपहर में लोगों को धूप सता रही है. वहीं, मौसम विभाग की माने तो राज्य में आज भी बारिश होने की संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 24, 2026, 06:24 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 06:52 AM IST
Image Credit: झारखंड मौसम का हाल (AI IMAGE)
Join

झारखंड में अब बारिश का सिलसिला थम चुका है. कई जिलों में सुबह-शाम-रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है. रात में सोते समय शरीर पर एक पतले कंबल की जरूरत पड़ने लगी है. मौसम विभाग की माने, तो राज्य में आज (24 अक्तूबर, 2026) और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में 3 से 4 दिनों तक किसी भी हिस्से में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.

राज्य में कैसा रहेगा तापमान का हाल?

झारखंड में तापमान की बात करें तो कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर साफ दिख रहा है. सुबह और देर रात के समय हल्की सिहरन और ठंड का अहसास होने लगा है. यह कहा जा सकता है कि राज्य में अब धीरे-धीरे सर्दियों के मौसम की आहट शुरू हो चुकी है. लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, गुमला और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. इन जिलों में रात के तापमान की बात करें, तो पारा गिरकर लगभग 14 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. इनमें लातेहार जिला सबसे ठंडा बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

इन जिलों में 33 डिग्री पहुंच रहा तापमान

वहीं, पूरे राज्य में दिन के समय अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आज मौसम लेगा करवट, 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

वहीं, दक्षिणी झारखंड के जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास बना रहता है. राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग की माने, तो आने वाले दिनों में शुष्क मौसम के इस पैटर्न में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES