SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'न घर में सुरक्षित हैं महिलाएं, न थाने में', दुष्कर्म मामले पर भाजपा विधायक नीरा यादव का सरकार पर सीधा वार

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाएं घर और थाने, कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 01, 2026, 04:07 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 04:27 PM IST
Image Credit: डॉ. नीरा यादव,कोडरमा की भाजपा विधायक
Join

झारखंड करे सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ बलात्कार की घटना पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और कोडरमा की भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं न घर में सुरक्षित हैं और न ही थाने में.

दुष्कर्म के आरोप के विरोध में CM का पुतला दहन करेगी भाजपा

इस घटना के विरोध में रविवार शाम राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे. नीरा यादव ने घटना के बारे में कहा कि एक महिला पति की प्रताड़ना और पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. रात हो जाने के कारण वह थाना परिसर में रुक गई. उसे उम्मीद थी कि पुलिस की मौजूदगी में वह सुरक्षित रहेगी, लेकिन आरोप है कि जिस पुलिसकर्मी पर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

ये भी पढ़ें: लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत झारखंड में 2 नवंबर से भाजपा की पदयात्रा, पहले चरण में छह जिलों में कार्यक्रम

नीरा यादव ने महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि इस घटना ने पुलिस के प्रति आम लोगों के भरोसे को गहरी चोट पहुंचाई है. भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि यह केवल एक महिला के साथ हुआ अपराध नहीं है, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था और राज्य सरकार की जवाबदेही का सवाल है. सरकार को सबसे पहले पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाना चाहिए. मुख्यमंत्री को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि राज्य में कानून का इकबाल कैसे कायम होगा और महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने राज्य महिला आयोग में छह वर्षों से अध्यक्ष का पद रिक्त रखे जाने का मुद्दा भी उठाया.

गोलीबारी को लेकर भी हेमंत सरकार पर साधा निशाना

यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. उन्होंने राज्य में दुष्कर्म और हत्या की बढ़ती घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाब मांगा. पूर्व मंत्री ने राज्य में घुसपैठ, नशे के कारोबार और गोलीबारी की घटनाओं को लेकर भी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि झारखंड का सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास की पहचान कमजोर पड़ रही है. राज्य की संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को बचाने के लिए गंभीर प्रयास की जरूरत है. प्रेस वार्ता में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी मौजूद थीं.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES