भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /झारखंड BJP के संगठन महामंत्री पवन साय ने संभाला कार्यभार, सेट किया 2029 का लक्ष्य

झारखंड BJP के संगठन महामंत्री पवन साय ने संभाला कार्यभार, सेट किया 2029 का लक्ष्य

झारखंड आते ही पवन साय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2029 का टारगेट सौंपते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी, यह विश्वास सबके दिल में होनी चाहिए और इसी भाव से काम करना है. चुनाव और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए काम करना है.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Oct 03, 2026, 01:02 PM IST|Updated: Oct 03, 2026, 01:41 PM IST
joinshare
झारखंड BJP के संगठन महामंत्री पवन साय ने संभाला कार्यभार, सेट किया 2029 का लक्ष्य
Image Credit: झारखंड BJP के संगठन महामंत्री पवन साय ने संभाला कार्यभार (Zee Media)

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

झारखंड बीजेपी के नए संगठन महामंत्री पवन साय ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. वह शुक्रवार (2 अक्टूबर) की शाम को रांची पहुंचे, जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. पवन साय ने रांची पहुंचते ही प्रदेश स्तरीय नेतृत्व को 2029 का टारगेट सौंप दिया. उन्होंने कहा कि 2029 के चुनाव और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए काम करना है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2029 चुनाव को ध्यान में रखते हुए जोरदार नारा लगवाया कि हमरे जितब (हम जीतेंगे). उन्होंने कहा कि झारखंड़ और छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ समानताएं हैं.

आते ही कार्यकर्ताओं को टारगेट सौंपा

कार्यकर्ताओं में उत्साह जताते हुए पवन साय ने कहा कि हम सब को संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना है. कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि आज पूरे देश में भाजपा का संगठन एक नंबर पर है. हम सब मिलकर अच्छा उद्देश्य लेकर संगठन को मजबूत करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी, यह विश्वास सबके दिल में होनी चाहिए, इसी भाव से काम करना है.उन्होंने कहा कि झारखंड़ भोलेबाबा की धरती है, उनका आशीर्वाद तथा आप सबको साथ लेकर हम सब काम करेंगे, यह विश्वास आप सबको दिलाते हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर तारीफ

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इनको संगठन में काम करने का एक लंबा अनुभव है. नि:संदेह उनके अनुभव का लाभ झारखंड़ भाजपा को मिलेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड की दशा और दिशा बदलने हेतु इनका मार्गदर्शन मिलेगा और झारखंड हित में इनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेंगे.

बता दें कि पवन साय इससे पहले छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी उठा रहे थे. वहीं, झारखंड की जिम्मेदारी कर्मवीर सिंह के पास थी. अब कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भेज दिया गया है और पवन साय झारखंड आ गए हैं. संगठन में उनका लंबा अनुभव रहा है. 

झारखंड में कमल खिलाने की जिम्मेदारी

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में उन्हें महारथ हासिल है. अब उनके कंधों पर प्रदेश में फिर से कमल खिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है. पवन साय ने भी झारखंड में आते ही स्थानीय नेताओं को टारगेट सौंप दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jharkhand News
BJP