SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'खनिज संपदा की क्षतिपूर्ति हमारा हक, भीख नहीं', झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला

झारखंड विधानसभा ने केंद्र के MMDR संशोधन कानून को वापस लेने या पुनर्विचार करने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया. वहीं हेमंत सोरेन ने खनिज क्षतिपूर्ति को राज्य का अधिकार बताया और BJP विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया.

Edited By Renu Akarniya
Published: Nov 26, 2026, 20:35 IST | Updated: Nov 26, 2026, 20:42 IST
Image Credit: 'खनिज संपदा की क्षतिपूर्ति हमारा हक, भीख नहीं', झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला (X)
Join

झारखंड विधानसभा ने केंद्र के एमएमडीआर (माइन्स एंड मिनरल्स- डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन कानून को वापस लेने या उस पर पुनर्विचार करने की मांग का संकल्प प्रस्ताव पारित किया है. विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्र हेमंत सोरेन ने यह प्रस्ताव रखा था, जिसपर हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति राज्य का अधिकार है, भीख नहीं.
मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने राज्य सरकार पर एमएमडीआर एक्ट को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य ने खनिज संपदा से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी. जब राज्य की मांग तेज हुई तो केंद्र कानून में संशोधन लेकर आ गया. उन्होंने कहा क्षतिपूर्ति की राशि हमारा हक है. यह राशि राज्य के खजाने में अतिरिक्त पैसा आने का मामला नहीं, बल्कि खनन से हुए नुकसान की भरपाई है.

मुख्यमंत्री ने केंद्र पर कानूनी रास्ते से राज्य की मांगों को रोकने में विफल रहने के बाद कानून में संशोधन कर झारखंड के अधिकार सीमित करने का आरोप लगाया. FIR की प्रक्रिया पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इसका विरोध नहीं करती, लेकिन इसके तरीके में स्थानीय परिस्थितियों का ध्यान रखा जाना चाहिए. झारखंड की सामाजिक, भौगोलिक और भाषाई परिस्थितियां अलग हैं. राज्य में ऐसे गांव हैं, जहां के लोगों ने जिला मुख्यालय तक नहीं देखा है. ऐसे इलाकों में स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना प्रक्रिया चलाना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि संविधान ने निरक्षर लोगों को भी मतदान का अधिकार दिया है. लोकतंत्र में ठेला चलाने वाले और बड़े पूंजीपति के वोट का मूल्य समान है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मतदाता सूची से वास्तविक और वैध मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने पर जवाब देने को कोई तैयार नहीं होता.

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सदन से वॉकआउट करने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि संवेदनशील संवैधानिक विषयों पर चर्चा के दौरान विपक्ष का सदन से बाहर जाना चिंताजनक है. केंद्र सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने केंद्रीकरण की प्रवृत्ति पर भी निशाना साधा.

संविधान दिवस के अवसर पर सदन में अपनी बात रखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में शामिल 'हम भारत के लोग' शब्दों के मायने व्यापक हैं. संविधान ने नागरिकों को अधिकार दिए हैं और राज्य को भी अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का हक है. उन्होंने कहा कि झारखंड देश के विकास में बाधा नहीं बनना चाहता, लेकिन राज्य के अधिकारों को सीमित करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती.

ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित, SIR के खिलाफ झारखंड विधानसभा में आर-पार की लड़ाई, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन स्थगित

(Input: IANS)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES