SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमशेदपुर बना झारखंड का नंबर 1 स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर झारखंड का नंबर वन शहर बना गया है. 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है. इस अवसर पर राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के निदेशक सूरज कुमार भी विशेष रूप से मौजूद थे.

Edited By Shailendra
Published: Nov 11, 2026, 10:17 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 10:28 PM IST
Image Credit: जमशेदपुर बना झारखंड का नंबर वन शहर (Photo-AI)
Join

जमशेदपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' में जमशेदपुर को झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है. बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के आधिकारिक शिष्टमंडल को इसके लिए पुरस्कार और मोमेंटो से सम्मानित किया.

राज्य के नगर विकास और आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सरकार की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया. इस अवसर पर राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (सूडा) के निदेशक सूरज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

प्रशासनिक प्रयासों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम

मंच पर केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू और केंद्रीय शहरी एवं आवासन सचिव सत्येंद्र सिंह भी मौजूद रहे. यह बड़ी उपलब्धि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार किए जा रहे प्रशासनिक प्रयासों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है.

सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने पर विशेष जोर दिया गया

शहर में घर-घर से कचरा उठाने, कचरे को उसके स्रोत पर ही सूखा और गीला अलग-अलग करने, सड़कों और नालों की नियमित सफाई और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने पर विशेष जोर दिया गया. इसके साथ ही, ठोस कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए पुख्ता व्यवस्था विकसित की गई है.

कचरा उठाने वाले वाहनों की लाइव ट्रैकिंग जीपीएस के जरिए की गई

स्वच्छता की इस पूरी व्यवस्था की कड़ी निगरानी और कचरा संग्रहण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया. कचरा उठाने वाले वाहनों की लाइव ट्रैकिंग जीपीएस के जरिए की गई, जबकि क्यूआर कोड मॉनिटरिंग और जीआईएस आधारित डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से सफाई सेवाओं पर पैनी नजर रखी गई.

पुराने पड़े कचरे के ढेरों के वैज्ञानिक निष्पादन की दिशा में भी अहम कदम

इसके अलावा, कचरे के समुचित निस्तारण के वास्ते मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), कंपोस्टिंग और बायोमेथेनेशन संयंत्रों के विकास पर तेजी से काम किया गया. पुराने पड़े कचरे के ढेरों के वैज्ञानिक निष्पादन की दिशा में भी अहम कदम उठाए गए.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: 15 नवंबर को देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, बिरसा मुंडा की जयंती पर देंगे खास संदेश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES