SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में चक्रवात 'मुरासु' का असर: रांची समेत कई जिलों में आज बारिश के आसार, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

झारखंड में चक्रवात 'मुरासु' का असर से रांची समेत कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है. राज्य में बारिश होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 04, 2026, 08:00 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 08:20 AM IST
Image Credit: झारखंड का मौसम (AI IMAGE)
Join

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कुछ दिन पहले राज्य में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर देखने को मिला. वहीं, अब एक बार फिर राज्य में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर देखने को मिल रहा है. कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है. वहीं, मौसम विभाग रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को राज्य के दक्षिण और मध्य भागों के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. 

राज्य में बारिश होने से अब ठंड भी महसूस होने लगी है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.  राज्य में सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाने लगा है, अब लोग जैकेट पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं.

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है. साथ ही, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी बारिश होने के आसार है.  अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. 

बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है. राजधानी रांची और खूंटी में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

18 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. पलामू, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

इन जिलों में कैसा रहेगा तापमान का हाल?

वहीं, लातेहार और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से हल्की ठंड महसूस होगी. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: बिहार में सुबह-सुबह कई जिलों में छाने लगा कोहरा, दीपावली-छठ से पहले ठंड की दस्तक... जानें आज कैसा रहेगा वेदर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES