App

बिहार में सुबह-सुबह कई जिलों में छाने लगा कोहरा, दीपावली-छठ से पहले ठंड की दस्तक... जानें आज कैसा रहेगा वेदर

बिहार में दीपावली-छठ से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी समेत सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, तापमान में भी कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.

बिहार में सुबह-सुबह कई जिलों में छाने लगा कोहरा, दीपावली-छठ से पहले ठंड की दस्तक... जानें आज कैसा रहेगा वेदर
Image Credit: बिहार आज का मौसम (AI IMAGE)

बिहार में ठंड ने लगभग दस्तक दे दिया है. सुबह-सुबह कई जिलों में कोहरा छाने लगा है. मौसम सुहाना होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं, क्योंकि फेस्टिवल शुरू होने में अब बस 2 से 3 दिन का समय बचा है. साफ-सफाई समेत कई अन्य काम हैं. वहीं, मौसम विभाग द्वारा 3 नवंबर को जारी अपडेट के अनुसार, आज यानी 4 नवंबर को राज्य भर में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है. आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और सभी जिलों में आसमान साफ रहने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 नवंबर को बिहार के किसी भी जिले में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके अलावा, तापमान में भी अगले 4 से 5 दिनों तक कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. साथ ही, सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है.

जिलों के अनुसार मौसम का हाल-

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में आज यानी 4 नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बात करें मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी की, तो इन जिलों में भी मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. बारिश को लेकर किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहने वाला है. यहां का अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. 

राजधानी पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में मौसम शुष्क बना रहने वाला है. साथ ही,  जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में फिलहाल बारिश, व्रजपात, आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More