)
झारखंड सरकार में हेल्थ मिनिस्टर और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए ऐसा बयान दिया, जिससे सियासी टेंपरेचर बढ़ना तय माना जा रहा है.
इरफान अंसारी के बिगड़े बोल, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर विवादित बयान
दरअसल, कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने मीडिया के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवादित टिप्पणी की. मीडिया ने उनसे बीजेपी के उन आरोपों पर सवाल पूछा, जिनमें कहा जाता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश दौरे के दौरान देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं. यह सवाल सुनते ही भड़के इरफान अंसारी भड़क गए और जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विदेश से लौटते हैं तो क्या ज्ञानेश कुमार को चुम्मा लेते हैं?
'पीएम मोदी विदेश जाते हैं, तो सेल्फी लेते हैं'
इरफान अंसारी यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं, तो सेल्फी लेते हैं, लेकिन हमारे राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो विकास की बात करते हैं.
प्रधानमंत्री को लेकर विवादित लैंग्वेज का इस्तेमाल, बढ़ेगा सियासी तापमान
वहीं, झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी के देश के प्रधानमंत्री को लेकर इस्तेमाल की गई इस लैंग्वेज पर बवाल बढ़ना तय है. माना जा रहा है कि बीजेपी इस बयान को हाथोंहाथ लेते हुए कांग्रेस और मंत्री इरफान अंसारी पर जोरदार हमला बोलेगी.
झारखंड में चल रहा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, कटघरे में चुनाव आयोग
बता दें कि झारखंड में चल रहे एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है. एक तरफ जहां झारखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के दफ्तर का घेराव किया. वहीं, दूसरी तरफ मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर सवाल उठाए. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अगर किसी राजनीतिक दल के निर्देश पर काम करता है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है.
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बीजेपी के बीएलए 2 पर भी कई जिलों में आपत्ति दर्ज कराने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के दौरान कई मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं और त्रुटियों के आधार पर नोटिस दिए जा रहे हैं. मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश हो रही है.
रांची से कामरान जलीली और जामताड़ा से देबाशीष भारती की रिपोर्ट