भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया, जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर मौजूद रहा पूरा परिवार

सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया, जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर मौजूद रहा पूरा परिवार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर विसर्जित किया. इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर मौजूद रहा.

Edited ByShailendra
Published: Oct 19, 2026, 03:32 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 03:49 PM IST
joinshare
सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया, जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर मौजूद रहा पूरा परिवार
Image Credit: सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी मां की अस्थि विसर्जन किया (Photo- वीडियो ग्रैब)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.


    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता दिवंगत स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर-भैरवी नदी संगम के जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर 19 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को विसर्जित किया. मुख्यमंत्री ने सामाजिक रीति-रिवाज, मान्यता और परंपराओं के तहत पूरी श्रद्धा के साथ अपनी माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियों को विधिवत रूप से विसर्जित किया.

    जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर हुई अस्थियां विसर्जित

    इसके पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा से गमगीन माहौल में अपनी माता की अस्थि कलश लेकर रजरप्पा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा अवस्थित दामोदर-भैरवी के पवित्र संगम तट पर पहुंचे. जाड्ग बाहा तुपुनाई घाट पर अपने पूरे रीति-रिवाज, पारंपरिक संताली विधि-विधान का पालन करते हुए अस्थियां विसर्जित की.

    अस्थि विसर्जन परगना बाबा जोगेश्वर सोरेन ने कराया

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परगना बाबा जोगेश्वर सोरेन के नेतृत्व में मांझी बाबा बिन्दे सोरेन, लुगू गोडैत, सुरेन्द्र टुडू, पारानीक बाबा महावीर मुर्मू, सोमाय टुडू, जीतलाल मुर्मू ने पारंपरिक विधि-विधान संपन्न कराया.

    सीएम ने ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया

    सीएम हेमन्त सोरेन ने सभी विधि-विधान और अस्थि विसर्जन की परंपरा का निर्वहन करने के बाद ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया. पारंपरिक विधि-विधान निर्वहन के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे.

    18 अक्टूबर को पैतृक गांव नेमरा में संस्कार भोज संपन्न हुआ

    वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन का 18 अक्टूबर, 2026 दिन रविवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में संस्कार भोज संपन्न हुआ. फिर सोमवार यानी आज अस्थियां विसर्जित की गई.

    7 अक्टूबर, 2026 को सीएम हेमंत सोरेन की मां का हुआ था निधन

    बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर, 2026 बुधवार की शाम को रांची के एक निजी अस्पताल हो गया था. इसके बाद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया था. यहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी. सीएम की माता के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त थी.

    पैतृक गांव नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन की मां को आखरी विदाई देने के लिए झारखंड कैबिनेट के कई मंत्रियों के साथ विधायक मौजूद थे. वहीं, इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह किसी शख्स से गले लिपट कर रो रहे थे. इस तस्वीर ने हर किसी की आंखों में आंसू लगा दिया था.

    रिपोर्ट: कामरान जलीली

    यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन: नेमरा में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, CM हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, PHOTOS
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Hemant Soren
    Ranchi News