)
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र में 7 सितंबर को हुई 31 लाख 90 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अफराधियों ने नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बनकर स्टार फीस बस में सवार 28 वर्षीय ललन कुमार को रास्ते में उतारा था. इसके बाद उससे 31.90 लाख रुपये लूट लिए गए थे. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. DSP मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि चतरा SP अनिमेष नैथानी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था.
SIT की कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के अधार पर जांच को आघे बढ़ाया. कार्रवाई करते हुए SIT ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में रंगू कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार यादव, अविनाश कुमार और बजरंगी कुमार उर्फ रंगा शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रंगू कुमार उर्फ दिनेश यादव के खिलाफ पहले से हत्या और शराब कारोबार से जुड़े मामले दर्ज हैं. पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर लूट की पूरी साजिश और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है.
बिट्टू शर्मा को बताया गया साजिश का मास्टरमाइंड
पुलिस ने बिट्टू शर्मा को इस वारदात की रेकी और साजिश का मास्टरमाइंड बताया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. इसके अलावा एक काले रंग का थार भी बरामद हुा है. बरामद की गई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर JH02BK0166 है. पुलिस इस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पुलिस के मुताबिक, मामले में फरार चल रहे बिट्टू शर्मा और रौशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि लूट की इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच जारी हैय गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
रिपोर्ट: धर्मेंद्र पाठक