App

झरनों के शहर में कौन चुरा ले गया 'रात के उजाले', 30 स्ट्रीट लाइट पर मचा घमासान

रांची के धुर्वा के वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई हैं. म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने धुर्वा पुलिस में केस दर्ज कराई है. साथ ही टोल-फ्री नंबर जारी कर लोगों से शिकायत करने की अपील की है.

झरनों के शहर में कौन चुरा ले गया 'रात के उजाले', 30 स्ट्रीट लाइट पर मचा घमासान
Image Credit: धुर्वा से 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, मचा हड़कंप (File- Photo)

रांची को झरनों का शहर कहा जाता है, लेकिन यहां अब 'रात के उजाले' चोरी हो रहे हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. 23 नवंबर को घटी ऐसी घटना खुद ही बयां कर रही है. दरअसल, धुर्वा इलाके में चोरों ने ऐसी सेंधमारी की कि एक-दो नहीं, बल्कि करीब 30 स्ट्रीट लाइट उड़ा ले गए और रात का अंधेरा दूर करने वाली स्ट्रीट लाइटें ही गायब होने लगी. इतनी ही नहीं, सड़कों को रोशन करने वाली इन लाइटों की चोरी से नगर निगम भी हैरान है. अब सवाल यह है कि आखिर झरनों के शहर में कौन चुरा ले गया 'रात के उजाले'?

नगर निगम ने बदमाशों को चेतावनी दी

ध्यान दीजिएगा कि झारखंड की राजधानी रांची में अब शहर को रोशन करने वाली स्ट्रीट सुरक्षित नजर नहीं आ रही हैं. धुर्वा के वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई हैं, जिसके बाद रांची म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (RMC) ने धुर्वा पुलिस में केस डायरी दर्ज कराई है. नगर निगम ने बदमाशों को चेतावनी दी है कि जो लोग सिविक एसेट्स की चोरी या नुकसान में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पब्लिक सुविधाओं में रुकावट डालने की कोशिश गंभीर अपराध

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रांची म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (RMC) ने एक बयान में कहा है कि म्युनिसिपल प्रॉपर्टी लोगों की सुविधा और शहर के विकास के लिए होती है. सरकारी प्रॉपर्टी की चोरी या नुकसान और पब्लिक सुविधाओं में रुकावट डालने की कोशिश गंभीर अपराध हैं.

स्ट्रीट लाइट की बार-बार चोरी होने की जानकारी मिली, निगम ने दर्ज कराया केस

दरअसल, 30 स्ट्रीट लाइट चोरी का यह मामला तब सामने आया, जब सोमवार को वार्ड 40 के काउंसलर ने एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर संजय कुमार को इलाके में स्ट्रीट लाइट की बार-बार चोरी होने की जानकारी दी. कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर इलेक्ट्रिकल विंग के एक असिस्टेंट इंजीनियर ने इंस्पेक्शन किया और धुर्वा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

टोल-फ्री नंबर 18005701235 पर कर सकते हैं शिकायत

रांची म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने लोगों से पब्लिक प्रॉपर्टी की सुरक्षा में मदद करने की अपील की. एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर संजय कुमार ने स्ट्रीट लाइट, सिविक इक्विपमेंट और दूसरी म्युनिसिपल प्रॉपर्टी से जुड़ी चोरी, तोड़-फोड़ या संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने की भी अपील की. ​​रांची म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से जानकारी देने के लिए एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है. रांची म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने कहा कि लोग ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट कॉर्पोरेशन को उसके टोल-फ्री नंबर 18005701235 पर कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More