मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई हो रही है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों आयुक्तों को नोटिस जारी किया है. ये सुनवाई कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की ओर से दाखिल याचिका पर हो रही है. सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच मामले की सुनवाई कर रही है.
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और अन्य को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के अन्य नेताओं की याचिका पर दिया गया है, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) और कथित तौर पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर ECI, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञान कुमार, और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी से जवाब मांगा है.
जंतर-मंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल
जंतर मंतर के डीनोटिफाई किए जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार.से पूछा कि क्या यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की कुछ मौखिक टिप्पणियों की वजह से लिया गया, या फिर सरकार ने सोच समझकर लिया. इसके जवाब में SG मेहता ने कोर्ट को बताया कि सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का आदेश इस निर्णय का आधार नहीं है. इस मसले पर कमेटी का गठन बहुत पहले ही कर दिया गया था. कमेटी ने एक विस्तृत रिपोर्ट दी है. उस आधार पर यह फैसला लिया गया. इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान BNSS की धारा 172 और 163 लगाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली एक याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.
पीएम मोदी ने लद्दाख को दी बड़ी सौगात
गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने लद्दाख को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है. मुझे खुशी है कि मैं technology के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं. आज लद्दाख में कई अहम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है. इनसे कई लोगों का सफर आसान होगा, कहीं बिजली की सुविधाएं बेहतर होंगी, कहीं पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और हमारी प्राचीन विरासत के संरक्षण को भी नई ताकत मिलेगी. मैं इन परियोजनाओं के लिए लद्दाख के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. मैं इन प्रोजेक्ट्स में लगे सभी इंजीनियरों, श्रमिकों और स्थानीय साथियों को भी बधाई देता हूं. मैं BRO के साथियों की भी विशेष सराहना करता हूं.
बीजेपी महिला सांसदों ने की ओम बिरला से मुलाकात
बीजेपी के महिला सांसदों ने आज संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस सांसद को महिला छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से बर्खास्त किया गया है.
गुरुवार को मुंबई पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए बॉलीवड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश दिया है. इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ना होगा. इससे पहले हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार खिलाफ प्रदर्शन के मामले में डिटेन किया गया था. बता दें कि इमरान खान अमेरिका नागरिक हैं और वह बॉलीवुड के एक्टर भी हैं.
पंजाब में बंद का आह्वान
पंजाब में आज एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या के विरोध में लोगों ने बंद का आह्वान किया है. पंजाब बंद का सीधा असर नजर आ रहा है. दुकाने, मॉल और प्रतिष्ठान बंद हैं. पंजाब के कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर हैं और एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की परमिंदर सिंह के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा आज दिन भर हमारी नजर पंजाब पर भी रहेगी. पंजाब के मनसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज यानी 15 अक्टूबर को बंद का ऐलान किया गया है. सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक इस बंद का असर नजर आए. इस दौरान स्कूल-कॉलेज, बाजार और हाईवेज बंद रहेंगे. बंद के दौरान केवल अस्पतालों, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छूट रहेगी. पीड़ित परविंदर के पिता भीम सैन ने लोगों से अपील है कि कोई भी अपनी गाड़ियां लेकर सड़क पर न निकलें.