SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

MLC Result Live: 4 राज्य, 28 सीटें, एमएलसी चुनावों में कांटे का मुकाबला, पटना में CCTV न होने से नाराजगी; मतगणना के बीच कई जगह हंगामा

4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. जिन राज्यों में वोटों की काउंटिंग होगी उनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं. नतीजों से जुड़े तमाम अपडेट्स जानने के लिए चलते रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ...

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 27, 2026, 08:17 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 10:04 AM IST
Image Credit: (AI)
Join

MLC Result Live: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक  की विधान परिषद की 28 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है. चारों राज्यों में भारी पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच मतगणना हो रही है. बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है. UP में 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र में 5 सीटों पर मतगणना चल रही है. यूपी विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई. 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यूपी में हुए चुनाव में कुल 55.24% मतदान हुआ था. मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में 7 स्थानों पर हो रही है.

यूपी में मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच . सीएम योगी और सपा सुप्रीमो अखिलेश के लिए एमएलसी चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वोटरों की नब्ज पकड़ने का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. अभी तक इन 11 सीटों में 6 पर बीजेपी, 3 पर सपा और 1-1 पर निर्दलीय व शिक्षक गुट का कब्जा था.

महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटे हैं. इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक सीटों में नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स और औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं.

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना हो रही है. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. बिहार में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है. 

कर्नाटक की बात करें तो कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं. इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटे हैं. इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक सीटों में औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स और नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं.

27 Oct 2026, 9:59 AM

पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई हो रही: SP कैंडिडेट

इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बयान दिया है कि बंगाल में टीएमसी किस तरह से चुनाव जीतती थी. बीजेपी उसी पैटर्न पर चल रही है. आगरा में सपा कैंडिडेट आकाश अग्रवाल ने कहा, पूरे आगरा में इमरजेंसी के दौर से भी ज्यादा बुरे हालात हैं. भारतीय जनता पार्टी वाले लोग ये कहते हैं कि पश्चिम बंगाल बहुत खराब था. वहां की मुख्यमंत्री के परिजनों ने गुंडई की थी. गुंडई आपने भी उतनी ही की है. आपके पास सत्ता है तो आप भी उससे ज्यादा ही दुरुपयोग कर रहे हैं. हम केवल इतना चाहते हैं, जो चुनाव आयोग के नियम हैं. उसके अनुसार काउंटिंग निष्पक्ष और ईमानदारी से हो.

 

27 Oct 2026, 9:56 AM

मतगणना को लेकर उत्साह

दरअसल काउटिंग की प्रथा के तहत मतगणना में प्रथम वरीयता वाले मतपत्रों को पहले गिना जाता है. ऐसे में मतगणना में काफी वक्‍त लग सकता है. एक चक्र की गणना में लगभग दो से ढाई घंटे का वक्‍त लग सकता है.

27 Oct 2026, 9:52 AM

पटना में हंगामा

पटना में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार के एक कार्यकर्ता ने मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया है. उन्होंने सुविधाओं की कमी, सीसीटीवी निगरानी न होने और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है.

 

27 Oct 2026, 9:49 AM

CCTV न होने पर नाराजगी

बिहार में जारी मतगणना के बीच पटना में जन सुराज पार्टी के एमएलसी कैंडिडेट अनुज सिंह ने कहा, 'बाहर तो कालीन बिछा है, लेकिन अंदर, जहां वोटों की गिनती हो रही है, वहां काफी गंदगी है. यहां CCTV कैमरे भले ही लगाए गए हों, लेकिन जहां गिनती हो रही है, वहां CCTV कैमरा नहीं है.'

 

27 Oct 2026, 9:44 AM

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी का बड़ा बयान

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजयन त्रिपाठी ने अपनी जीत का दावा किया है. उन्होंने बताया कि पिछले चुनावों के मुकाबले, इस बार मतदान प्रतिशत में करीब 9 से 10 फीसदी का इजाफा हुआ है. हमने प्रमुख मुद्दे उठाए, जिनमें पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करना और बिना सरकारी सहायता वाले संस्थानों में काम कर रहे शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था करना. 

 

27 Oct 2026, 9:37 AM

कई जगह हंगामे की खबर

चारों राज्यों में कई जगह मतगणना के बीच हंगामा होने की खबर है.

27 Oct 2026, 9:33 AM

कैसे होता है फैसला

सबसे पहले प्रथम वरीयता के वोटों गिनती हुई. इस चुनाव की खासियत के बारे में आपको बताते चलें कि बैलट पेपर पर मतदाता उम्मीदवारों के नाम के सामने अपनी पसंद के क्रम में नंबर लिखे होते हैं. सबसे पहले नंबर-1 यानी पहली पसंद के वोट गिने जाएंगे. यहां अगर किसी प्रत्याशी को जीत के लिए जरूरी वोट यानी 50% से ज्यादा वोट मिल जाते हैं, तो उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है. वहीं अगर जरूरी वोट नहीं जुटा पाया, तो सबसे कम वोट पाने वाला कैंडिडेट बाहर कर दिया जाता है. नियमों के मुताबिक, उसके मतपत्रों पर दर्ज दूसरी वरीयता के वोट अन्य प्रत्याशियों को दिए जाएंगे. ये प्रक्रिया तब तक चलेगी, जब तक चुनाव के नियमों के अनुसार विजेता तय नहीं हो जाता. मतलब सबसे कम वोट पाने वाले को बाहर करने का क्रम और उसके मतपत्र में दर्ज दूसरी और तीसरी वरीयता के वोट के आधार पर गिनती चलती रहेगी. 

27 Oct 2026, 9:30 AM

वाराणसी के निवासी कृपया ध्यान दें!

यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना की जानकारी देते हुए डीआईजी (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा ने कहा, वोटों की गिनती के लिए वाराणसी पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतजामों के तहत ट्रैफिक डायवर्जन किया है. इसमें हमने बाहरी, भीतरी और आइसोलेशन घेरे (कॉर्डन) बनाकर जरूरत से भी ज्यादा फोर्स तैनात की है. रिंग रोड और मतगणना स्थल की ओर जाने वाले अन्य रास्तों पर सुरक्षा और ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस बल तैनात है. अनुमति प्राप्त वाहनों के अलावा किसी अन्य वाहन को इस इलाके में आने की इजाजत नहीं होगी. आम जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है.'

27 Oct 2026, 9:21 AM

महाराष्ट्र का हाल

महाराष्ट्र में नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की मतगणना मानकापुर इंडोर स्टेडियम में चल रही है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. 

 

27 Oct 2026, 9:17 AM

बरेली का हाल

बरेली में शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव की मतगड़ना में एमएलसी के 17 उम्मीदवारो के भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है. खण्ड स्नातक चुनाव में 9 जिले के 47701 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है. चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट हरि सिंह ढिल्लो और सपा के दानिश आजाद के बीच मुख्य मुकाबला है. सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. मतगणना स्थल पर कमिश्नर, डीआईजी और एसएसपी समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद हैं. कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय कम्युनिटी हाल में चल रही मतगणना को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए बाहर भारी फोर्स तैनात है.

27 Oct 2026, 9:15 AM

पूरा यूपी जीतेंगे: उमेश द्विवेदी

यूपी से बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने ज़ी मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमने जमीन पर रहकर चुनाव लड़ा है. बीजेपी 11 की 11 सीट जीतेगी. इस तरह विपक्ष को यह बता देंगे कि चुनाव बैलेट पेपर से हो या ईवीएम से बीजेपी ही जीतेगी.

27 Oct 2026, 9:12 AM

सहारनपुर खंड का हाल

सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक सीट पर मतगणना का एक घंटा हो चुका है. यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हुई है. निर्दलीय प्रत्याशी ने पुलिस से बोला- तुम्हारी औकात क्या है, कर लो मुझे अरेस्ट. निर्दलीय कैंडिडेट के स्ट्रांग रूम को जाने वाले रास्ते पर जाने से रोकने पर उनकी पुलिस से बहस हुई है. इसके बाद एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर प्रत्याशी को अंदर भेजा. मेरठ की कृषि यूनिवर्सिटी में चल रही है मतगणना.

27 Oct 2026, 9:04 AM

आगरा का ताजा अपडेट

MLC चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा में चल रही है. Zee Media की टीम मौके पर मतगणना स्थल के पास मौजूद है. आपको हमारे संवाददाता तमाम अपडेट्स दे रहे हैं. आगरा के मंडलायुक्त/रिटर्निंग ऑफिसर नागेन्द्र प्रताप सिंह भी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं. आगरा के डीएम, मथुरा के डीएम, एटा के डीएम और फिरोजाबाद के डीएम समेत सभी 12 जिलों के डीएम मौजूद हैं. मतगणना शुरू होते ही बीजेपी खंड शिक्षक के प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी और सपा कैंडिडेट आकाश अग्रवाल दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने एक बार फिर भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया लगाया है. 

27 Oct 2026, 8:53 AM

गोरखपुर में बीजेपी कैंडिडेट का बड़ा बयान LIVE

गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दिन बीजेपी कैंडिडेट ध्रुव त्रिपाठी ने कहा, 'बीजेपी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है.'

 

27 Oct 2026, 8:51 AM

मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

चारों राज्यों में कड़ी सुरक्षा में मतगणना चल रही है. यहां देखिए यूपी के गोरखपुर का नजारा.

 

 

 

27 Oct 2026, 8:30 AM

बिहार पर सबकी नजर

यूं तो चार राज्यों की 28 सीटों में हर सीट पर रोमांचक मुकाबला होने के आसार हैं, लेकिन इस बार बिहार में हुए एमएलसी चुनाव में सबसे ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बिहार में विधायक अनंत सिंह और जेडीयू से एमएलसी नीरज कुमार के बीच जबरदस्त खींचतान दिखी. दोनों बयानवीरों ने एक-दूसरे को खूब कोसा. यहां की एक और सबसे खास बात ये रही कि हाईटेक प्रशांत किशोर की नई-नवेली पार्टी जनसुराज की तरफ से सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, इसके बाद बिहार का मुकाबला और दिलचस्प हो गया था.  

27 Oct 2026, 8:28 AM

कहां देख सकेंगे एमएलसी चुनाव का रिजल्ट?

निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर नतीजे देखे जा सकते हैं. यहां आप आधिकारिक नतीजे और विजेता उम्मीदवारों का एकदम सटीक अपडेट देख सकते हैं, कौन आगे- कौन पीछे इसकी सटीक जानकारी आपको यहीं मिलेगी. वहीं राज्य स्तर के स्थानीय चुनाव होने की वजह से इसका सबसे सटीक अपडेट आप संबंधित चारों राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर देख सकते हैं. एमएलसी चुनाव की काउंटिंग के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारी वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे.

27 Oct 2026, 8:25 AM

मतगणना जारी

सुबह आठ बजते ही चारों राज्यों के काउंटिंग सेंटर्स पर राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर मतगणना चल रही है. 2026 के MLC चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच देखने को मिल रहा है. चार राज्यों में यूपी की 11, बिहार की आठ, महाराष्ट्र की पांच और कर्नाटक की चार सीटों के नतीजे सामने आएंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES