)
MLC Elections 2026 उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र इन चार राज्यों में विधान परिषद (MLC) की कुल 28 सीटों पर चुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ वोटिंग का सिलसिला शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से चला.
चारों राज्यों में खाली हुई सीटों को भरने के लिए आज वोट डाले गए:
चारों राज्यों में वोटिंग के लिए एक समान समय तय किया गया था. सुबह 8 बजे मतदान केंद्र खुलते ही वोट डालने का काम शुरू हो गया. मतदाता शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके, जिसके बाद पोलिंग बूथों पर वोटिंग की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई.
विधान परिषद चुनाव राज्यों की राजनीति के लिहाज से बेहद खास माने जाते हैं. इन 28 सीटों के नतीजों से विधान परिषद में राजनीतिक दलों का गणित और समीकरण बदल सकता है. वोटिंग पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें आने वाले नतीजों और वोटों की गिनती पर टिकी हुई हैं.

आपको जानना चाहिए कि गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर मुकाबला अहम माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र और राजनीतिक गढ़ से जुड़ी है. बीजेपी और सपा के बीच इस सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है. दोनों दलों ने यहां पर जीत के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस सीट के चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी खुद मोर्चा संभाले रखा.
बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 2026 के चुनावों में दोपहर 04:00 बजे तक दर्ज किए गए मतदान के आंकड़े ऐसे रहे-
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Graduates' Constituency)
स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदान प्रतिशत 43.87% दर्ज किया गया.
कोसी स्नातक: 52.51% मतदान के साथ सबसे आगे रहा. तिरहुत स्नातक: 42.15%, दरभंगा स्नातक: 42.00%, पटना स्नातक: 36.19%
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (Teachers' Constituency)
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदान प्रतिशत काफी अधिक यानी 74.55% रहा.
सारण शिक्षक: 87.16% मतदान के साथ सबसे ऊपर रहा. दरभंगा शिक्षक: 79.00%, तिरहुत शिक्षक: 78.10%, पटना शिक्षक: 56.89%, इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं में मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिला है.
उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव को लेकर वोटिंग का समय खत्म हो चुका है. यूपी में 11 एमएलसी सीटों के लिए वोटिंग हो रही थी. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं.
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि चुनाव के दौरान किसी भी केंद्र से फर्जी वोटिंग, हिंसा, किसी प्रकार का हंगामा या वोटिंग रुकने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है. प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को एकदम सामान्य बताया है. अधिकारियों का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त रही और लोगों ने बिना किसी परेशानी के नियम-कायदों के तहत अपना वोट डाला. कुल मिलाकर, जिले में पूरे दिन चुनावी माहौल शांत और अनुशासित बना रहा.
गाजियाबाद में मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में जारी रही. दोपहर 2 बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक, स्नातक सीट पर 18 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया.
वहीं दूसरी तरफ, स्नातक सीटों की बात करें तो आगरा में सबसे अधिक 32% मतदान हुआ है. मेरठ में 30.38%, वाराणसी में 28.59% और लखनऊ स्नातक सीट पर 27.53% वोट पड़े. इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर मतदाताओं की भागीदारी सबसे कम रही, जहां महज 26.30% लोगों ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया.
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 59.17% मतदान बरेली-मुरादाबाद सीट पर दर्ज किया गया. इसके बाद वाराणसी में 57.97% और गोरखपुर-फैजाबाद में 56.32% शिक्षकों ने अपने वोट डाले, वहीं लखनऊ शिक्षक सीट पर 36.50% वोटिंग हुई.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (UP MLC) की 11 सीटों के लिए मतदान चल रहा है, जिसमें दोपहर 2 बजे तक कुल 40.87% वोट पड़े हैं. इनमें 5 स्नातक (ग्रेजुएट) और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. चुनावी रुझान देखें तो शिक्षक सीटों पर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है, जबकि स्नातक सीटों पर वोटिंग की चाल थोड़ी धीमी बनी हुई है.
सिधौली मतदान केंद्र पर माहौल और भी ज़्यादा तनावपूर्ण हो गया. यहां पासा पलट गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ही पुलिस प्रशासन पर सपा के एजेंट की तरह पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि हालात काबू से बाहर होने लगे. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अपनी सुरक्षा के खतरे को देखते हुए संबंधित दरोगा को मतदान केंद्र से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी.
एमएलसी चुनाव के दौरान सीतापुर शहर और सिधौली के मतदान केंद्रों पर भारी राजनीतिक ड्रामा और हंगामा देखने को मिला. सीतापुर शहर में सपा के पूर्व विधायक राधे श्याम जायसवाल की ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हो गई. उन्होंने ऑन-ड्यूटी दरोगा पर निष्पक्षता भूलकर बीजेपी के एजेंट की तरह काम करने का सीधा आरोप लगाया.
बिहार विधान परिषद् के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन -2026 के दौरान वैशाली में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया.
बिहार विधान परिषद् के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन -2026 के दौरान वैशाली में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया। @ECISVEEP https://t.co/O5ayN3DGcK
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) October 23, 2026
शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (मतदान प्रतिशत - दोपहर 12 बजे तक)
कुल मतदान प्रतिशत
दोपहर 12:00 बजे तक का 24.09% रहा है
बिहार की 8 एमलसी सीटों पर वोटिंग जारी है. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं. दोपहर 12 बजे तक स्नातक के लिए कुल 12.88 फीसदी और शिक्षक निर्वाचन में 30.19 फीसदी वोटिंग हुई.
POLL % till 12:00 PM https://t.co/dWj9ro4EdE
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) October 23, 2026
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में सुबह 10 बजे तक 8.50 प्रतिशत वोटिंग हुई.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में आज प्रातः 10 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi https://t.co/lDHEjB4vTs
— CEO Uttar Pradesh (@ceoup) October 23, 2026
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केशवापुर के फातिमा हाई स्कूल में अपनी पत्नी के साथ वेस्टर्न ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए अपना वोट डाला.
Hubballi, Karnataka: Union Minister Pralhad Joshi casts his vote in the Western Graduates’ Constituency election along with his wife at Fatima High School in Keshwapur https://t.co/dcB2ZvFQfo
— IANS (@ians_india) October 23, 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स एमएलसी चुनाव के लिए अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि मैंने ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान किया है. पांच जगहों पर वोटिंग चल रही है, और मैं सभी से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस उत्सव में बड़ी संख्या में हिस्सा लें और अपना वोट डालें.
#WATCH | Nagpur: Maharashtra CM Devendra Fadnavis casts vote for Nagpur Division Graduates' MLC Election, says, "... I have voted in the Graduates’ Constituency elections. Polling is underway at five locations, and I urge everyone to vote in large numbers as part of this celebration of democracy."
— ANI (@ANI) October 23, 2026
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि विजयीपुर ब्लाक कार्यालय में बनें बूथ नंबर 159 में बीजेपी कार्यकर्ता धांधली कर रहे हैं.
इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट्स एमएलसी सीट के लिए मतदान चल रहा है. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) के जवानों को तैनात किया गया है.
Prayagraj, Uttar Pradesh: Voting for the Allahabad-Jhansi Graduates’ MLC seat is underway. Heavy police deployment and PAC personnel are stationed at sensitive polling booths to ensure free and fair elections https://t.co/JMSRaaEyVM
— IANS (@ians_india) October 23, 2026
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मैंने वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के नेतृत्व वाले NDA उम्मीदवार के पक्ष में अपना वोट डाला है. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे सभी NDA और भाजपा उम्मीदवार जीतेंगे, चाहे वे स्नातक MLC निर्वाचन क्षेत्र हों या शिक्षक MLC निर्वाचन क्षेत्र.
Mirzapur, Uttar Pradesh: Union Minister Anupriya Patel says, "I have cast my vote in favour of the BJP-led NDA candidate from the Varanasi Graduate Constituency. I am fully confident that all our NDA and BJP candidates will win, whether in the Graduate MLC constituencies or the Teachers’ MLC constituencies..."
— IANS (@ians_india) October 23, 2026
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोकामा में अनंत समर्थक और नीरज समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई है. पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए बीच बचाव किया. इस दौरान 5 लोगों को हिरासत में भी लिए जाने की सूचना है. मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला.
कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम ने कहा कि महाराष्ट्र में कई जगहों पर विधान परिषद के चुनाव चल रहे हैं. पश्चिमी महाराष्ट्र में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हो रहे हैं. महाराष्ट्र और देश के मौजूदा हालात को देखते हुए, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता शिक्षित हैं और वे समाज तथा देश में क्या हो रहा है, इस बारे में अच्छी तरह जानते हैं.
Pune, Maharashtra: Congress MLA Vishwajeet Kadam says, "Elections for the Legislative Council are underway at several places across Maharashtra. In Western Maharashtra, elections are being held for the Graduate and Teachers' constituencies. Given the current situation in Maharashtra and the country, graduate constituency voters are educated and well aware of what is happening in society and the country..."
— IANS (@ians_india) October 23, 2026