SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

LIVE: विपक्ष की 'चलो दिल्ली' महारैली... राहुल गांधी की व्यापारियों से खरीदारी वाली अपील पर BJP ने साधा निशाना; रामलीला मैदान में जुट रहे लोग

रामलीला मैदान में रविवार (01 नवंबर) को इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली होने जा रही है. विपक्षी दलों का दावा है कि इस रैली में देश भर से आए 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. अलग-अलग राज्यों में हुई एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में विपक्ष इस रैली का आयोजन कर रहा है और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. इस रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 01, 2026, 06:55 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 08:56 AM IST
Image Credit: रामलीला मैदान में आज विपक्ष विपक्ष की मेगा रैली. (फोटो- एआई)
Join

Congress Rally In Ramleela Maidan: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक के दलों की रैली होने जा रही है. इसमें देश के तमाम विपक्षी दल शामिल होंगे. इस रैली का 'नाम वोट बचाव-देश बचाव' रखा गया है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है. एसआईआर में कथित अनियमितता के खिलाफ विपक्ष सड़कों पर है और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है.

इस रैली में  तमाम विपक्षी पार्टियों, कार्यकर्ताओं, छात्र समूहों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से शामिल हो सकते हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कंग्रेस सांसद राहुल गांधी का दावा है कि आज की रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. ऐसे में रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है और सुरक्षा का पहरा भी बढ़ा दिया गया है. कुछ सड़कों पर डायवर्जन भी लागू है.

रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल लगे हुए हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की मेगा रैली की तैयारियों का जायजा लिया. इससे पहले शनिवार (31 अक्टूबर) को राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से खास अपील करते हुए कहा था कि जो भी लोग इस रैली में शामिल होने के लिए आएं, वह व्यापारियों की मदद करें और उनसे जरूर कुछ खरीदें.

रैली से पहले राहुल की खास अपील

अब से थोड़ी देर बाद शुरू होने वाली इस रैली को लेकर शनिवार (31 अक्टूबर) देर रात कांग्रेस सांसद ने लोगों से खास अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में लोगों से इस रैली को सफल बनाने के साथ दिल्ली के व्यापारियों की मदद करने की बात भी कही. राहुल गांधी ने वीडियो पोस्ट के साथ लिखा कि लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्यौहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए- व्यापारियों का फायदा हो जाएगा.

कांग्रेस की मॉक संसद

रविवार (1 नवंबर) को हो रही रैली से ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार (31 अक्टूबर) को  राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस ने मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया. कांग्रेस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक खास तरीके से विरोध जताया, जिसमें कई दल के नेता शामिल नजर आए.  कांग्रेस ने खास कार्यक्रम को जन महाभियोग करार दिया. सबसे खास है इसका पूरा सेटअप संसद के जैसे तैयार किया गया था, जहां सभी विपक्षी नेताओं को बैठने की जगह बनाई गई.

इस बैठक की कार्यवाही की अध्यक्षता  पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया और आखिरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी बात रखी. 

आज की रैली का पूरा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, विपक्ष की इस रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी और मिंटो ब्रिज होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचेगी. राहुल गांधी ने लोगों बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है. इस विशाल रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है और पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला और सड़क पर उतरकर तैयारियों की जायजा लिया. विपक्ष की इस मेगा रैली से से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें.

01 Nov 2026, 8:56 AM

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रविवार को रामलीला मैदान में हो रही 'इंडिया' ब्लॉक की रैली और उससे जुड़ी सुरक्षा को लेकर डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा कि जैसा कि आप देख सकते हैं, लोग सुबह 5:30 बजे से ही इस रैली में शामिल होने के लिए आने लगे हैं. हमारी व्यवस्थाएं बहुत सुव्यवस्थित हैं; हम लोगों के आने-जाने में मदद कर रहे हैं और साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्थानीय निवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो. हमने कार्यक्रम स्थल पर उचित इंतजाम किए हैं, और मार्च के रूट के लिए भी एक योजना तैयार है, जो कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है. 

 

01 Nov 2026, 8:51 AM

आरजेडी भी रैली में होगी शामिल

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रामलीला मैदान में आहुत “वोट बचाओ देश बचाओ महारैली” में शामिल होने का ऐलान किया है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी.  

 

01 Nov 2026, 8:48 AM

दिल्ली में जगह-जगह लगे विपक्षी नेताओं के पोस्टर

रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विपक्षी नेताओं के पोस्टर लगे हैं. मिंटो ब्रिज, कनॉट प्लेस समेत आसपास के इलाकों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे से समेत विपक्षी दलों के पोस्टर लगाए गए हैं. 

 

01 Nov 2026, 8:40 AM

कांग्रेस ने बाजारों को बर्बाद किया: BJP

रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले राहुल गांधी की अपील पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि इतने लंबे समय से, उन्होंने विरोध-प्रदर्शन के नाम पर बाजारों को बर्बाद कर दिया है और व्यापार को ठप कर दिया है. कारोबारी परेशान हैं. और अब, वे अचानक लोगों से खरीदारी करने के लिए कह रहे हैं. लेकिन असल में खरीदारी करने कौन जाएगा? वे तो लोगों को वहां आने के लिए पैसे देते हैं! अगर वे खुद कुछ खरीदारी कर लें, तो यह यकीनन एक अच्छी बात होगी. 

 

01 Nov 2026, 8:37 AM

'लोगों की चुनाव आयोग पर खत्म हो रही विश्वसनीयता'

आज 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की मेगा रैली पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बात सिर्फ किसी एक व्यक्ति की नहीं है; यह एक संस्था को बचाने और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों व लोकतांत्रिक संस्थानों को सुरक्षित रखने की है. आपने देखा होगा कि हमने 'इंडिया' गठबंधन के विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और नागरिक समाज के सदस्यों को शामिल करके एक 'मॉक महाभियोग' (mock impeachment) आयोजित किया था. मेरी राय में, जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए और खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए... हमारी चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. इसीलिए हम कहते हैं कि आज की यह रैली जनता की आवाज है; असल में, यह जनता की अपनी ही रैली है. 

 

01 Nov 2026, 8:35 AM

कांग्रेस नेताओं को पोस्टर से पटी दिल्ली

CEC ज्ञान कुमार और मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) में बदलाव के खिलाफ 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की मेगा रैली से पहले, रामलीला मैदान के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के कटआउट लगाए गए हैं. 

 

01 Nov 2026, 8:24 AM

रामलीला मैदान तैयार

इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर रामलीला मैदान सजकर तैयार है. सुबह से ही लोग मैदान में आने शुरू हो गए हैं. सुबह 10 बजे के करीब लोग यहां पहुंचने शुरू हो जाएंगे. रैली को सफल बनाने के लिए सभी विपक्षी दल लगे हुए हैं. 

 

01 Nov 2026, 8:04 AM

दिल्ली के इन रास्तों पर डावर्जन लागू

विपक्ष की महारैली को देखते हुए कई रास्तों में डायवर्जन लागू किया गया है. आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई रास्तों में बदलाव किया जाएगा. पुलिस ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि घर से निकलने से पहले रास्ता जरूर जान लें और डावर्जन वाले रास्ते पर जाने से बचें. 

01 Nov 2026, 8:00 AM

दिल्ली में विपक्ष का हल्ला बोल

दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में आज रविवार (1 नवंबर) को मेगा रैली होने जा रही है. जिसमें लाखों लोगों के जुटने का अनुमान है. ऐसे में दिल्ली में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं.

 

01 Nov 2026, 7:54 AM

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. रामलीला मैदान के पास सीएपीएफ की टुकड़ी तैनात की गई है. 

01 Nov 2026, 7:49 AM

रामलीला मैदान से तस्वीरें आईं

दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही कांग्रेस की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है. सुबह से ही लोग पहुंच रहे हैं. रामलीला मैदान से एक नई तस्वीर सामने आई है. 

 

01 Nov 2026, 7:23 AM

जोरों से चल रही तैयारियां

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. देर रात कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी रामलीला मैदान पहुंचीं और उन्होंने तैयारियों का जायाजा लिया. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का दावा है कि इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. 

 

01 Nov 2026, 7:15 AM

सरकार से है लोगों की नाराजगी: कांग्रेस एमपी

कांग्रेस सांसद करमवीर सिंह बौद्ध ने आज रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर कहा कि देश भर से लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं, जिसे आप एक विशाल 'पंचायत' या रैली कह सकते हैं. लोगों का इतनी बड़ी संख्या में आना, जनता के बीच गहरे आक्रोश को दर्शाता है. लोग इस बात से नाराज हैं कि कैसे BJP और RSS देश की संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं. वे अपनी पसंद की सरकारों को जिताने के लिए, मनमाने ढंग से लाखों नागरिकों के वोट हटा रहे हैं. देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. 

 

01 Nov 2026, 7:13 AM

200 से अधिक कैमरों से निगरानी

रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली पर पूरी तरीके से नजर रखने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और बॉडी-वर्न कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके साथ ही रामलीला मैदान के भीतर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. 

01 Nov 2026, 7:12 AM

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

कांग्रेस वोट बचाव-देश बचाव रैली को लेकर जहां एक ओर विपक्षी दलों ने तैयारियां कर ली हैं, तो प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद हैं. दिल्ली के अलगअलग इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4,000 अधिक सुरक्षाकर्मिों को तैनात किया गया है, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टुकड़ियां शामिल होंगीं. पुलिस का कहना है कि रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है. 
 

01 Nov 2026, 7:09 AM

विपक्षी दल होंगे शामिल

कांग्रेस के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में देश के विभिन्न विपक्षी दलों के दिग्गज शामिल होंगे. एसआईआर प्रक्रिया और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ विपक्ष एकजुटता का संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन कर रहा है. 

01 Nov 2026, 7:08 AM

विपक्ष की मेगा रैली आज

रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की मेगा रैली होने जा रही है, जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. देर रात कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की. कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES