App

10 साल का शानदार सफर, दो नए प्रोग्राम लॉन्च करने पर नजर... Zee Media के CEO रक्तिम दास का बड़ा ऐलान

Zee Media के CEO रक्तिम दास ने WION चैनल की 10वीं सालगिरह के मौके पर WION वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस और WION Luxe नाम के दो नए प्रोग्राम्स लॉन्च करने की घोषणा की.

10 साल का शानदार सफर, दो नए प्रोग्राम लॉन्च करने पर नजर... Zee Media के CEO रक्तिम दास का बड़ा ऐलान
Image Credit: जी मीडिया के सीईओ रक्तिम दास ने कहा कि अब आगे संभावनाओं की दुनिया पर नजर है.

Zee मीडिया के CEO रक्तिम दास ने बुधवार को ऐलान किया कि कंपनी 'WION वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस' (AI से लेकर रक्षा और कूटनीति जैसे विषयों पर कार्यक्रमों की एक सीरीज) और 'WION लक्स' (लग्जरी पर फोकस्ड वाला एक प्रोग्राम) लॉन्च करेगी. नई दिल्ली के ITC मौर्या में आयोजित 'WION आइकॉनिक टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026' में यह घोषणा भारत के पहले ग्लोबल चैनल WION की 10वीं सालगिरह के मौके पर हुई है.

WION वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस: विचारों की ताकत के लिए एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म

सीईओ रक्तिम दास ने कहा कि WION वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस दुनिया भर के नीति-निर्माताओं, बिजनेस लीडर्स, इनोवेटर्स और विचारकों को एक साथ लाएगा. इसमें टेक्नोलॉजी और AI से लेकर सस्टेनेबिलिटी, टूरिज्म, व्यापार, डिफेंस, डिप्लोमैट्स और ग्लोबल लीडरशिप जैसे कई क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा. दास ने कहा कि इसका मकसद ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जहां न सिर्फ बदलाव पर बात हो, बल्कि विचारों का आदान-प्रदान हो और आपसी संबंध बनें.'

WION लक्स-लग्जरी पर एक ग्लोबल नजरिया

जी मीडिया के CEO ने कहा कि WION लक्स लग्जरी पर एक ग्लोबल नजरिया पेश करेगा और उन लोगों, जगहों, अनुभवों और विचारों को दिखाएगा जो आज इसे डिफाइन करते हैं. दास ने इन दो पहलों को WION के 'वर्ल्ड इज वन' मोटो को स्क्रीन पर मौजूद एक सोच से आगे ले जाकर दुनिया के लोगों के मिलने, जुड़ने और बातचीत करने के एक मंच में बदलने के तरीके के तौर पर बताया.

WION के 10 साल पूरे

ये ऐलान ऐसे वक्त पर किए गए हैं, जब WION भारत के टॉप ग्लोबल न्यूज चैनल के तौर पर 10 साल पूरे कर रहा है. दास ने कहा कि इस नेटवर्क को सिर्फ एक न्यूज नेटवर्क के तौर पर नहीं, बल्कि विचारों, बातचीत और एक्शन के लिए एक ग्लोबल मंच के तौर पर तैयार किया जा रहा है.

दास ने 'वसुधैव कुटुंबकम' (दुनिया एक परिवार है) का जिक्र करते हुए कहा कि WION ने अपनी 'वर्ल्ड इज वन' सोच के जरिए इस विचार को आगे बढ़ाया है. आज के दौर में, जब टकराव और जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ रहे हैं, यह सोच पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है. उन्होंने कहा कि ऐसी दुनिया में, एक-दूसरे के बारे में जानने के साथ-साथ एक-दूसरे को समझना भी उतना ही जरूरी है.

'आगे संभावनाओं की दुनिया है'

CEO रक्तिम दास ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि यात्रा उस समझ को बनाने के सबसे स्वाभाविक तरीकों में से एक है. टूरिज्म से सहानुभूति पैदा होती है, संस्कृतियां करीब आती हैं और लोग ऐसी कहानियों के साथ घर लौटते हैं जो मतभेदों को मिटा सकती है. उन्होंने कहा, 'हम दुनिया के बीच पुल का काम करने में विश्वास रखते हैं.'

उन्होंने 'WION आइकॉनिक टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स' को उसी सोच का विस्तार बताया. इससे पहले दिन में, WION आइकॉनिक टूरिज्म समिट और अवॉर्ड्स में ग्लोबल ट्रैवल, टूरिज्म, वीजा और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों के साथ-साथ मंत्रियों और पॉलिसी बनाने वालों ने ग्लोबल मोबिलिटी के भविष्य पर बात की.

आइकॉनिक एक्सीलेंस अवॉर्ड्स के जरिए, शाम को उन लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया जो इस भविष्य को नया आयाम दे रहे हैं. दास ने आइकॉनिक अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं को बधाई दी और इस अहम पड़ाव के बारे में एक बात कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया कि 'दस साल बीत चुके हैं. आगे संभावनाओं की एक दुनिया है'.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More