भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /ईरान से जंग, लेकिन नॉर्थ कोरिया के परमाणु भंडार पर बेफिक्र ट्रंप; किम जोंग उन के लिए क्यों नरम हुआ अमेरिका?

ईरान से जंग, लेकिन नॉर्थ कोरिया के परमाणु भंडार पर बेफिक्र ट्रंप; किम जोंग उन के लिए क्यों नरम हुआ अमेरिका?

Trump On North Korea Nuclear Program: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के परमाणु भंडार को लेकर कहा कि मेरे रहते किम को कोई परेशानी नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि नॉर्थ कोरियाई नेता उन्हें पसंद करते हैं.

Written ByShruti Kaul
Published: Sep 30, 2026, 12:56 PM IST|Updated: Sep 30, 2026, 01:54 PM IST
joinshare
ईरान से जंग, लेकिन नॉर्थ कोरिया के परमाणु भंडार पर बेफिक्र ट्रंप; किम जोंग उन के लिए क्यों नरम हुआ अमेरिका?

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

World News: ईरान के बाद अब अमेरिका परमाणु हथियार को लेकर उत्तर कोरिया के पीछे पड़ते हुए दिखाई दे रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नॉर्थ कोरियाई लीडर किम जोंग उन के साथ अपने अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि उनके पास काफी बड़ा परमाणु हथियार भंडार है. ट्रंप ने कहा कि जब तक वह खुद पद पर हैं किम ठीक रहेंगे, क्योंकि उनके मुताबिक नॉर्थ कोरियाई नेता उन्हें पसंद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं.    

ट्रंप की ओर से यह बयान मंगलवार ( 29 सितंबर 2026) को व्हाइट हाउस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के टॉप ऑफिसर्स के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करने के दौरान सामने आई.

ईरान के साथ भेदभाव कर रहे ट्रंप? 


ट्रंप से सवाल किया गया था कि जब वह ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देने की बात कहते हैं, तो फिर नॉर्थ कोरिया के पास परमाणु हथियार होने को लेकर उनका रुख क्या है? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा,' किम जोंग उन के पास काफी बड़ा परमाणु क्षमता वाला भंडार है. जब तक मैं आसपास हूं, वह ठीक रहेगा.' ट्रंप ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि किम उनका सम्मान करते हैं और उन्हें पसंद करते हैं.

नॉर्थ कोरिया का मिसाइल प्रोग्राम


ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल प्रोग्राम को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंता बनी हुई है. उत्तर कोरिया लंबे समय से अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ाता रहा है और किम जोंग-उन इसके विस्तार को देश की सुरक्षा नीति का अहम हिस्सा बताते रहे हैं. ट्रंप और किम के बीच पहले भी कई दौर की व्यक्तिगत कूटनीति हो चुकी है. हालांकि, उनके इस ताजा बयान में किसी नई बैठक या वार्ता की घोषणा नहीं की गई है.

किम और ट्रंप के रिश्ते


अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में किम के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों की भी बात की. उन्होंने कहा कि किम उनके प्रति सम्मान और सकारात्मक भावना रखते हैं और इसी वजह से उनके पद पर रहते हुए उत्तर कोरियाई नेता के साथ स्थिति नियंत्रण में रहने का संकेत दिया. हालांकि, ट्रंप ने उत्तर कोरिया के परमाणु भंडार की कोई संख्या नहीं बताई. 'योनहाप' की रिपोर्ट में भी उनके बयान में परमाणु हथियारों की सटीक संख्या का जिक्र नहीं है. (इनपुट-IANS) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
WORLD NEWS