SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन हैं रुवा शाह, जिनके लिए महबूबा ने खोले पीडीपी के दरवाजे; अलगाववादी नेता गिलानी की नातिन को क्यों दिया खुला ऑफर?

महबूबा मुफ्ती ने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की नातिन रुवा शाह को पीडीपी में शामिल होने का न्योता दिया है. रुवा ने 2024 में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से दूरी बना ली थी. अब उनके मुख्यधारा की राजनीति में आने की संभावनाओं ने कश्मीर में नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 11, 2026, 04:07 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 04:23 PM IST
Image Credit: रुवा शाह, सैयद अली शाह गिलानी और महबूबा की मुफ्ती की मर्ज की गई तस्वीर
Join

पेशे से पत्रकार रुवा शाह को लेकर खबर आ रही है कि वो मुख्यधारा की राजनीति में एंट्री कर सकती हैं. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उनके लिए हमेशा दरवाजे खुले हैं, रुवा उनकी बेटी की तरह हैं. यह खबर इसलिए सामान्य नहीं है, क्योंकि रुवा शाह हुर्रियत लीडर और अलगाववादी नेता रहे सैयद अली शाह गिलानी की नातिन और उनके दामाद अल्ताफ अहमद शाह उर्फ अल्ताफ फंटूश की बेटी हैं.

पीडीपी में उनके संभावित प्रवेश की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रुवा को खुला निमंत्रण दिया और कहा कि उनका बिना किसी संकोच के स्वागत किया जाएगा. महबूबा ने कहा,'उनका हमेशा स्वागत है. यह उनका अपना घर और उनकी अपनी पार्टी है. महबूबा जी उन्हें बेटी की तरह मानती हैं.'

महबूबा मुफ्ती की इस पेशकश के राजनीतिक मायने हैं. उन्होंने रुवा को बेटी कहकर संबोधित किया और साफ संकेत दिया कि अगर वह पीडीपी में शामिल होना चाहती हैं तो पार्टी उनका स्वागत करने के लिए तैयार है. यह सिर्फ एक राजनीतिक न्योता नहीं, बल्कि रुवा को अपने परिवार का हिस्सा बनाने जैसा संदेश भी है.

खुद को हुर्रियत से अलग कर चुकी हैं रुवा

रुवा शाह का परिवार लंबे समय तक कश्मीर की अलगाववादी राजनीति से जुड़ा रहा है. उनके नाना सैयद अली शाह गिलानी कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन के सबसे बड़े चेहरों में गिने जाते थे. वहीं, उनके पिता अल्ताफ अहमद शाह को फंतूश के नाम से जाना जाता था. वह भी अलगाववादी आंदोलन से जुड़े हुए थे. हालांकि, रुवा ने मार्च 2024 में सार्वजनिक रूप से अपने परिवार की राजनीतिक विरासत से दूरी बना ली थी.

एक स्थानीय अखबार में छपे सार्वजनिक नोटिस के जरिए उन्होंने साफ किया था कि उनका अपने दादा जरिए बनाए गए 'हुर्रियत कॉन्फ्रेंस गुट' से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि न तो वह इस संगठन की विचारधारा का समर्थन करती हैं और न ही इसके प्रति उनकी कोई हमदर्दी है. रुवा ने खुद को भारत का वफादार नागरिक बताते हुए संविधान के प्रति अपनी निष्ठा भी जाहिर की थी. इस तरह उन्होंने अपने परिवार से जुड़ी अलगाववादी राजनीति से अलग रास्ता चुनने का संकेत दिया था.

महबूबा मुफ्ती ने क्यों दिया ऑफर?

महबूबा मुफ्ती की पीडीपी का जम्मू-कश्मीर की सियासत में लंबा इतिहास रहा है. इस पार्टी की स्थापना उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने की थी. पीडीपी ने हमेशा चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया है. साल 2015 से 2018 के बीच पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार भी चलाई थी. हालांकि, अगस्त 2019 में धारा-370 हटाए जाने और जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद यहां की राजनीति काफी बदल गई. साल 2024 में केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचित सरकार बनने के बाद भी राजनीतिक समीकरण पहले जैसे नहीं रहे. ऐसे में रुवा जैसी शख्सियत का पार्टी से जुड़ना पीडीपी के लिए अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ाने का एक मौका हो सकता है.

यह भी पढ़ें: नेताओं की बगावत के बाद एक्शन में फारूक! बनाया 'सत्ता में हिस्सेदारी' का नया प्लान; बागी मंत्रियों पर कसेगा शिकंजा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES