क्या है चोरबागान सार्वजनीन समिति? 1936 में हुई थी शुरुआत, कैसे बनी कोलकाता की पहचान
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात उस समय दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं, जब चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल का एक हिस्सा गिर गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा ज्यादा लोग होने की वजह से हुआ है. इसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दी है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात उस समय दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं, जब चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल का एक हिस्सा गिर गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा ज्यादा लोग होने की वजह से हुआ है. इसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दी है.
क्या है कोलकाता की चोरबागान सार्वजनीन?
कोलकाता की चोरबागान सार्वजनीन (Chorbagan Sarbojanin) एक मशहूर दुर्गा पूजा समिति है. बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान ‘सार्वजनीन’ का मतलब होता है ऐसी पूजा, जिसमें आम लोग सामूहिक रूप से हिस्सा लेते हैं. चोरबागान सार्वजनीन दुर्गोत्सव समिति की शुरुआत 1936 में हुई थी. इस समिति ने 2026 में अपनी 91वीं दुर्गा पूजा मनाई.
इस पंडाल में कितने लोग आ सकते हैं?
2023 में चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा के पंडाल का आकार करीब 10,000 वर्ग मीटर बताया गया था. हालांकि, 2026 में कितना बड़ा लगाया इसका आंकड़ा और इसकी सटीक क्षमता की जानकारी उपलब्ध नहीं है. पंडाल अगर 10,000 वर्गमीटर हो और प्रति वर्ग मीटर 2 व्यक्ति हों तो 20 हजार लोग हो सकते हैं.
क्या है पंडाल की खासियत?
यहां हर साल कलात्मक सजावट और अलग विषय पर आधारित पंडाल बनाया जाता है. 2026 की थीम 'बियॉन्ड साउंड' बताई गई है.
दुर्गा पूजा के पंडाल में भगदड़ से 17 की मौत
दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि लोगों की तादाद ज्यादा होने के चलते हालात बेकाबू हुए थे. कोलकाता पुलिस ने एक बयान में कहा, 'आज (17/10/26) शाम करीब 7:40 बजे, गिरीश पार्क पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर भगदड़ मच गई. बारिश के बीच पंडाल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. सभी जख्मियों को सुरक्षित बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MCH) ले जाया गया है.'
पुलिस ने आगे बताया, 'कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस, डीएमजी (DMG) टीम और मेडिकल टीमों के साथ एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया. पूजा पंडाल को अब लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 35 लोगों को MCH ले जाया गया है.'
कोलकाता के चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा भगदड़ की घटना पर पश्चिम बंगाल के (नेता/अधिकारी) शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'पूर्ण पारदर्शिता के साथ एक उचित जांच की जाएगी. पूजा कमेटी के सदस्यों और सुरक्षा एजेंसियों को हिरासत में लिया गया है. सभी परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। यह एक बेहद दुखद घटना है.'