SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ground Report: जांबाज मच्छार की दिलेरी की कहानी, जानिए दोस्त की जुबानी

फ्लाईदुबई के विमान के कैप्टन पायलट स्मित मच्छार के दोस्त ने बताया कि वह हमेशा से पायलट ही बनना चाहते थे. वहीं, मच्छार के पूर्व पड़ोसी ने कहा कि स्मित एक काबिल, शांत स्वभाव वाले और अच्छे इंसान रहे हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 01, 2026, 11:23 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 11:50 AM IST
Image Credit: कैप्टन पायलट स्मित मच्छार के दोस्त से ज़ी न्यूज ने की बात.
Join

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में बुधवार (30 सितंबर) को को-पायलट की हिंसा के साथ चाकूबाजी की घटना ने दुनिया को हैरान कर दिया है. इस घटना में विमान के कैप्टन पायलट स्मित मच्छार बुरी तरीके से घायल हो गए, बावजूद इसके उन्होंने विमान में सवार 170 से अधिक लोगों की जान बचाई.

पीएम नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ कर रहे हैं. इस बीच ZEE News ने मुंबई में उनके दोस्त से बात की है. स्मित के दोस्त ने कहा कि उन्हें मच्छार के किए पर गर्व हैं. मच्छार ने न केवल 170 से अधिक लोगों की जान बचाई, बल्कि देश का मान भी बढ़ाया. आज दुनिया के सभी देशों में उनकी बहादुरी की चर्चा की जा रही है.

कैप्टन मच्छार के दोस्त ने क्या बताया?

बता दें कि स्मित मच्छार मूल रूप से गुजरात के हैं और वह कुछ समय तक मुंबई के घाटकोपर में रहें. फिलहाल मुंबई के घाटकोपर में मच्छार के चाचा-चाची रहते हैं. ज़ी मीडिया संवाददता अंकुर त्यागी ने घाटकोपर में कैप्टन स्मित मच्छार के दोस्त प्रतीक गांधी से बात की. प्रतीक ने बताया कि स्मित आज से कई वर्ष पहले तक उनके पड़ोसी रहे हैं. उन्होंने कहा कि साल 2008 तक स्मित उनकी ही बिल्डिंग में रहते थे. उसके बाद स्मित कुछ समय तक मुंबई के एक दूसरे हिस्से में रहे, जहां से फिर दुबई शिफ्ट हो गए.

प्रतीक ने बताया कि स्मित ने स्पाइसजेट में करीब 10 साल से अधिक समय तक काम किया. प्रतीक का कहना है कि स्मित हमेशा से पायलट ही बनना चाहते थे. घटना के बाद इस बात चिंता सता रही थी कि स्मित ठीक हैं या नहीं, लेकिन जब ये खबर आई की वह खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार चल रहा है, तो मन को शांति मिली. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

स्मित के पूर्व पड़ोसी ने क्या बताया?

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने स्मित के मुंबई में रहने वाले स्मित के पूर्व पड़ोसी से बात की है. कैप्टन स्मित मच्छार के पुराने पड़ोसी डॉ. जानित शाह ने कहा कि स्मित मच्छार एक काबिल, शांत स्वभाव वाले और अच्छे इंसान हैं. 2-3 साल पहले दुबई जाने से पहले वे पिछले 10-15 सालों से मेरे पड़ोसी थे. अब यह बात सामने आई है कि चाकू लगने के बावजूद वे 174 लोगों की जान बचाने में कामयाब रहे. वे एक अद्भुत इंसान हैं और मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ. मुझे उम्मीद है कि उनका परिवार इस सदमे से उबर पाएगा.

कैसी है कैप्टन की तबीयत

कैप्टन स्मित मच्छार को सऊदी के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि फिलहाल मच्छार की हालत फिलहाल स्थिर है और वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं. भारतीय पायलट स्मित मच्छर की तबीयत पर भारत सरकार लगातार नजर रख रही है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं. पायलट स्मित मच्छर ताबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका जरूरी इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Flydubai में ओमानी 'हाईजैकर'!: महिलाओं से हाथ मिलाने से इनकार, कट्टरपंथी को कैसे मिली उड़ान की परमिशन; जांच करेगा इजरायल

यह भी पढ़ें: Explainer: 27 साल बाद काल कोठरी से अमेरिका ने क्यों निकाला सबसे घातक 'काला पंछी'?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES