)
बुधवार (30 सितंबर) को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान में पायलट के साथी ने कॉकपिट में कैप्टन पायलट पर हमला कर दिया. दावा किया जा रहा है कि को-पायलट विमान को हाईजैक करने कोशिश कर रहा था. इस हमले में कैप्टन स्मित मच्छार बुरी तरीके से घायल हो गए. दोनों पायलटों में हुए झगड़े के कारण विमान केवल 29 सेकंड्स में 14,000 फीट से नीचे गिर गया था. हालांकि, क्रू मेंबर ने हमलावर को पकड़ लिया और फिर विमान को सुरक्षित तरीके से सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया.
इस बीच इजरायल इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहा है. इजरायल की ओर से कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की कोशिश के मामले की जांच की जा रही है. दावा किया गया है कि को-पायलट ओमान का था. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि उसको इजरायल जाने वाली फ्लाइट उड़ाने की मंजूरी कैसे मिली. कहा गया कि को-पायलट कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ा था और उसने महिलाओं से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था.
बता दें कि डेलीमेल की एक रिपोर्ट में कहा गया कि हमलावर ओमान का नागरिक हो सकता है. वह एक इस्लामिक चरमपंथी है. इजरायल के एक मीडिया संस्थान ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि पायलट काफी अजीब व्यवहार कर रहा था. वह धार्मिक रीति-रिवाजों के मामलों में काफी सख्त था. वह हमेशा प्रार्थना करता रहता और महिलाओं से हाथ मिलाने से इनकार करता रहा.
इजरायली मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि संभव है कि आतंकवादी ने आंतकी ट्रेनिंग ली हो. यही कारण है कि वह विमान को क्रैश कराने की फिराक में था. हालांकि, समय रहते विमान को बचा लिया गया और करीब 180 लोगों की जान बच सकी. बता दें कि सामान्य तौर पर अमरीती ही इजरायल के लिए उड़ान भरते हैं. वैसे इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि वह विमान में ओमानी नागरिक कैसे सवार कैसे हुआ.
Prime Minister Benjamin Netanyahu:
My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.
Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker —…— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) September 30, 2026
गौरतलब है कि इस पूरे घटनाक्रम पर इसलिए भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि ओमान के इजरायल के साथ कोई भी राजनयिक संबंध नहीं हैं. इजरायल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने वाले किसी भी विदेशी क्रू पर निगरानी भी रखी जाती है. यही कारण है कि कई अजीब चीजें भी इस घटनाक्रम में नजर आ रहे हैं, जिसकी जांच को लेकर बात कही जा रही है.
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि हमलावर की गिरफ्तारी कर ली गई है और सऊदी के अधिकारी उससे फिलहाल पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि, हमलावर की पहचान और इरादे के बारे में जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी है. फ्लाईदुबई ने इजरायल जाने वाली सभी उड़ानों को फिलहाल रोक दिया है.
इधर, इजरायली रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने इस घटना को आंतकवादी हमले की कोशिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि यात्रियों की बहादुरी के कारण इस घटना नाकाम कर दिया गया. यानिव हायुन नाम के एक इजरायली नागरिक ने इस दौरान अहम भूमिका निभाई, जिससे पीएम नेतन्याहू ने मुलाकात भी की.