SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंगाल में वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया क्यों टली? 23 नवंबर से शुरू होना था काम, जानिए SSR में क्या-क्या बदलता है

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची (Voter List) के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर इस फैसले के पीछे की प्रमुख वजह स्पष्ट की है.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 20, 2026, 19:14 IST | Updated: Nov 20, 2026, 19:19 IST
Image Credit: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को लेकर चल रहे SIR पर लगाई गई रोक, CEO कार्यालय ने बताई वजह
Join

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने फोटो मतदाता सूची 2027 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी Special Summary Revision (SSR) को फिलहाल टाल दिया है. चुनाव कार्यालय की ओर से इस फैसले के पीछे ‘अपरिहार्य कारणों’ का हवाला दिया गया है. पहले यह पूरी प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसके लिए नई तारीखों का इंतजार करना होगा.

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सीईओ कार्यालय की तरफ से एक प्रेस नोट जारी किया गया. अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी इस बयान में साफ कहा गया कि फोटो मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का जो कार्यक्रम 23 नवंबर 2026 से शुरू होना निर्धारित था, उसे कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते स्थगित किया जा रहा है. प्रेस नोट में यह भी जोड़ा गया कि इस प्रक्रिया के लिए संशोधित कार्यक्रम यानी नई समय-सारणी बाद में घोषित की जाएगी.

23 नवंबर से शुरू होनी थी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अपडेट रखने और उसमें नए नाम जोड़ने, पुराने या गलत नाम हटाने और विवरण सुधारने के लिहाज से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को काफी अहम माना जाता है. तय योजना के मुताबिक राज्य में यह काम 23 नवंबर से शुरू होना था, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी चल रही थीं. अचानक आए इस फैसले से उन लोगों और बूथ स्तर की तैयारियों पर विराम लग गया है, जो इस तय तारीख से प्रक्रिया के आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे.

यह भी पढ़ेंः बंगाल के युवाओं के लिए खुशखबरी: सरकारी नौकरी के लिए आवेदन अब पूरी तरह फ्री! सीएम सुवेंदु का बड़ा फैसला

हालांकि, प्रेस नोट में ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ के अलावा किसी खास वजह का विस्तार से जिक्र नहीं किया गया है. चुनाव कार्यालय ने बस इतना स्पष्ट किया है कि फिलहाल निर्धारित कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है और स्थिति के अनुसार आगे की रूपरेखा तय की जाएगी.

CEO कार्यालय ने बताई ये वजह

सीईओ कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी. इसका मतलब यह है कि मतदाता सूची के इस विशेष पुनरीक्षण से जुड़ी अगली तारीखें, चरण और समय-सीमा अब आने वाले समय में अलग से जारी होने वाले आदेश या प्रेस नोट के जरिए सामने आएंगे. जब तक नया शेड्यूल जारी नहीं होता, तब तक 23 नवंबर से प्रस्तावित यह अभियान स्थगित ही रहेगा. आम लोगों, राजनीतिक दलों और चुनाव कार्य से जुड़े कर्मचारियों को अब सीईओ कार्यालय की ओर से अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा.

क्या होता है विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) चुनाव आयोग की एक नियमित और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका मकसद मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाए रखना होता है. इसके तहत पात्र नए मतदाताओं का पंजीकरण, पते या अन्य विवरणों में सुधार, स्थानांतरण और मृत या डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाने जैसी गतिविधियां की जाती हैं. फोटो मतदाता सूची 2027 के लिए प्रस्तावित इस अभियान के स्थगित होने से फिलहाल इसकी शुरुआत आगे खिसक गई है. अब देखना यह होगा कि पश्चिम बंगाल सीईओ कार्यालय की तरफ से कब संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाता है और यह प्रक्रिया कब से नए सिरे से शुरू हो पाती है.

यह भी पढ़ेंः ममता पर निशाना: 'तो बंगाल बन जाता बांग्लादेश...', सुवेंदु अधिकारी बोले- 'हिंदुओं के लिए था आखिरी मौका'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES