)
West Bengal Govt Job Exams: देश का हर युवा सरकारी नौकरी की चाह रखता है या ऐसे अवसर की तलाश में रहता है, जिससे उनका भविष्य उजवल रहे और करियर के बेहतर ऑप्शन मिल सके. वहीं, पश्चिम बंगाल के युवाओं की चाह भी ये ही है कि उन्हें नौकरी मिले. इसके तहत हर साल लाख छात्र भर्ती निकलने का इंतजार करते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन करते हैं. ऐसे उम्मीदवारों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा ऐला किया है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सभी युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी सौगात पेश की है. उन्होंने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खोला है, जिसकी गूंज पूरे राज्य में सुनाई दे रही है. सरकारी भर्ती के लिए छात्रों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती थी और परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन फीस का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन सीएम ने ऐलान किया है कि अब बंगाल में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना पूरी तरह से फ्री हो गया है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 16 नवंबर, सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए ये बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि राज्य की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ करने का फैसला लिया गया है, जिस पर वित्त विभाग तेजी से काम कर रहा है. सीएम ने कहा कि बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र यानी 'संकल्प पत्र' में किए गए इस वादे को उचित समय पर जल्द ही लागू कर दिया जाएगा.
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ये भी जानकारी दी कि युवाओं की आर्थिक मदद के लिहाज से ये फैसला लिया गया है, जिससे उन पर वित्त संबंधित भार कम हो सकेगा. इसके अलावा ये भी ऐलान किया कि साल 2027 से पश्चिम बंगाल के सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस माफ किया जाएगा.
सरकार की ओर से सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को अधिकतम आयु सीमा में भी छूट देने का ऐलान किया गया है. योग्य उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 2 साल की छूट दी जाएगी. इसके अलावा भरोसा योजना का ऐलान किया, जिसके तहत ग्रेजुएट और नॉन-ग्रेजुएट युवाओं को आर्थिक मदद की जाएगी.