App

आज का मौसम: दशहरे के बाद मौसम का यू टर्न, दिल्ली से असम तक सर्दी की आहट, बारिश-आंधी का भी डबल अटैक

21 October Weather Update: दशहरा के बाद से देशभर में ठंड की शुरुआत होने लगी है. मौसम विभाग की ओर से 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है.

आज का मौसम: दशहरे के बाद मौसम का यू टर्न, दिल्ली से असम तक सर्दी की आहट, बारिश-आंधी का भी डबल अटैक

Today Weather Update: देशभर में मानसून थमने के बावजूद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 राज्यों में मूसलाधार वर्षा के साथ ही तेज स्पीड में आंधी चलने की संभावना जताई है. दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत 18 राज्यों में बुधवार (21 अक्टूबर 2026) को भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 60 की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.  

IMD के मुताबिक आज मौसम खराब होने की संभावना है. इसकी शुरुआत दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके साथ लगे तमिलनाडु के तट पर कम प्रेशर वाले एरिया से होगी, जिससे आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बने दबाव वाला क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इससे बारिश होने की संभावना है. 
 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 


मौसम विभाग की ओर से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,अंडमान और निकोबार, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.    

दिल्ली में गिरेगा तापमान 


राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज ( 21 अक्टूबर 2026) को यहां बारिश की संभावना काफी कम है. हालांकि, मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की संभावना जरूर जताई है. IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इस दौरान 20 की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है.    

पहाड़ों में ठंडा रहेगा मौसम 


पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने वाला है. IMD के मुताबिक, आज राज्य के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में चटख धूप खिली रहेगी. यहां मौसम विभाग ने किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हिमाचल प्रदेश में आज मौसम बदलने की संभावना है. यहां चंबा, किन्नौर, मंडी और ऊना के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां 23-25 अक्टूबर 2026 के दौरान लद्दाख, मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे इलाकों में बारिश हो सकती है.

यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम? 


यूपी-बिहार में भी आज  बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. यहां आज मौसम साफ रहने वाला है. हालांकि, यूपी में सुबह और रात के समय हल्की ठंड जरूर देखी जा सकती है. यहां तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. बिहार की बात करें तो यहां भी मौसम विभाग की ओर से आज ( 21 अक्टूबर 2026) को बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. आने वाले दिनों में यहां तापमान गिरने की संभावना है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More