App

उद्धव गुट के नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या से हड़कंप, इलाके में पसरा तनाव, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ठाणे

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर की रात में उनके दफ्तर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव पसरा हुआ है.

उद्धव गुट के नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या से हड़कंप, इलाके में पसरा तनाव, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ठाणे
Image Credit: पूर्णेकर की हत्या से स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता पैदा हो गई है.

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसके बाद उनकी अस्पताल में मौत हो गई. शिवसेना (UBT) के एक नेता ने बताया कि पूर्णेकर उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली पार्टी के ठाणे 'विभाग प्रमुख' थे. यह घटना रात करीब 9 बजे कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चिंता पैदा हो गई.

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद पूर्णेकर को घोड़बंदर रोड पर आर मॉल के पास इन्फिनिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल स्टाफ ने तुरंत इमरजेंसी इलाज शुरू किया. उनके मुताबिक, उन्हें गोली लगने से गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा किए जा सकें. जांच करने वाले अधिकारी हमलावरों के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास की मुख्य सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं. संदिग्धों को पकड़ने के लिए ठाणे में बाहर निकलने के मुख्य रास्तों पर 'नाकाबंदी' या चेकपॉइंट बनाए गए हैं. 

आरोपियों को पकड़ने के लिए 9 टीमें तैनात

जानकारी के मुताबिक, मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और शक है कि इसमें 5 आरोपी शामिल हैं. इस घटना ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम ने बताया, बाकी आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की 9 टीमें तैनात की गई हैं और कपूरबावड़ी पुलिस CCTV की मदद से आगे की जांच कर रही है. प्रदीप पूर्णेकर पर हुई गोलीबारी का पहला CCTV वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दो लोग चेहरे पर रुमाल बांधकर दोपहिया वाहन से प्रदीप पूर्णेकर के ऑफिस की ओर जाते हुए दिख रहे हैं. कुल 5 संदिग्ध आरोपी हैं, जिनके नाम हैं निखिल यादव, पाप्या शिंदे, आकाश निमसे, संतोष कनौजिया और एक अज्ञात व्यक्ति. इनमें से पाप्या शिंदे और आकाश निमसे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

बेटे ने लगाया यह आरोप

मीनाक्षी शिंदे और राजेंद्र शिंदे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. प्रदीप पूर्णेकर के बेटे राम पूर्णेकर ने आरोप लगाया है कि राजेंद्र शिंदे ने एक मीटिंग करके यह सब करवाया. जब तक उनके पिता को न्याय नहीं मिल जाता, वे यहां से नहीं हटेंगे. प्रदीप पूर्णेकर के बड़े भाई जयनार्थ पूर्णेकर ने एक सनसनीखेज दावा किया है कि यह सब गणपति से शुरू हुआ. वह रेकी कर रहा था. पुलिस को क्लस्टर-जैसे एंगल की जांच करनी चाहिए. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More