SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तर भारत में कोहरे की मार, तो दक्षिण में बरसेंगे बादल: ठिठुरन से भरा रहेगा नवंबर का आखिरी रविवार, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट

साल का आखिरी महीने आने वाला है और इसी के साथ ठिठुरन भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा दक्षिण में बारिश की संभावना जताई गई है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 29, 2026, 07:08 IST | Updated: Nov 29, 2026, 07:15 IST
Join

Today Weather Update: नवंबर का आखिरी रविवार मौसम के लिहाज से काफी अलग-अलग रहने वाला है. एक ओर सुबह के समय उत्तर भारत में कोहरे की चादर बिछी रहेगी, तो वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.


अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी. यहां के मौसम में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना देखी जा सकती है. दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जैसे उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. यहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 
यहां बारिश का खतरा

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, कराईकल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में भी बारिश की संभावना है. अंडमान-निकोबार में भी आज रविवार ( 29 नवंबर 2026) के लिए कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने यहां तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा है.   

ये भी पढ़ें- 1976: गंगा ने बदली धारा, 16 गांव पहुंच गए दूसरे जिले में; जब परिसीमन को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

दिल्ली की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के समय कोहरा छाए रह सकता है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही यहां मौसम साफ होने लगेगा. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह के वक्त घना कोहरा होने से विजिबिलिटी कम हो सकती है. ऐसे में सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.  

यूपी-बिहार में साफ रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में रविवार ( 29 नवंबर 2026) को मौसम शुष्क रहने वाला है. यहां IMD ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. हालांकि, सुबह के समय यूपी के कई इलाकों में धुंध देखने को मिल सकती है. बिहार में भी आज मौसम में कुछ बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. यहां के अधिकतर जिलों में आसमान साफ रहने वाला है. नवंबर का महीना खत्म होते ही राज्य में ठंड का असर बढ़ने लगा है. बिहार में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.  

पहाड़ों में बढ़ी ठंड

पहाड़ों में भी लगातार ठंड बढ़ने लगी है. उत्तराखंड में आज रविवार ( 29 नवंबर 2026) को मौसम सामान्य रहने वाला है. यहां बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. राज्य के पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम ठंड देखने को मिल सकती है. फिलहाल उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हिमाचल प्रदेश में भी आज कोहरा छाया रह सकता है. IMD ने राज्य के कुछ इलाकों में 1 दिसंबर 2026 तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसके चलते निचले और मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी कम हो सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES