SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: छावनी में बदला गया थाना, आरोपियों को राजस्थान से महाराष्ट्र लाने के लिए मुंबई पुलिस का 'प्लान B' था रेडी

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए 'प्लान B' के तहत कोटा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जुहू में हुई फायरिंग के इन तीनों आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा जा रहा है. इस सनसनीखेज घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की गहराई से जांच में जुटी है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 20, 2026, 11:54 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 01:52 PM IST
Image Credit: टाइगर श्रॉफ (AI)
Join

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपियों के कोटा में होने की खबर कंफर्म होते ही मौके की नजाकत को समझते हुए मुंबई पुलिस ने आरोपियों को सुरक्षित निकालने के लिए खास तैयारी की थी. मुंबई पुलिस ने किसी भी तरह की संभावित दिक्कत या परेशानी सामने आने पर अपना प्लान B भी रेडी कर रखा था. इसके तहत राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया. हमले के आरोपी कोटा से दबोचे गए थे, जिन्हें बीती रात कड़ी सुरक्षा के बीच रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा गया था.

आगे की पूछताछ की अहमियत को ध्यान में रखते हुए कोटा पुलिस ने भी खास सुरक्षा इंतजाम किए थे. दो राज्यों की  कोटा रेलवे कॉलोनी थाने के बाहर का नजारा पूरी तरह छावनी जैसा नजर आया, जहां मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस के जवानों ने मिलकर थाने के चारों तरफ कड़ा सुरक्षा घेरा बना रखा था.

ज्वाइंट ऑपरेशन

न्यूज़ एजेंसी एएनआई में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को इन आरोपियों को सुरक्षित निकालने के लिए 'प्लान B' तैयार रखने के निर्देश मिले थे. इसी के चलते गोनों राज्यों की पुलिस ने खास तैयारी की थी. पहले पुलिस रात ही रात में आरोपियों को सीधे मुंबई ले जाने वाली थी, लेकिन ऐन मौके पर पुलिस ने पुराना प्लान रद्द करके आरोपियों को कोटा में ही रोककर रखने का डिसीजन लिया. हालांकि आरोपियों को कोटा से मुंबई लाने के सफर के वक्त और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर कोई आधिकारिक ब्योरा सामने आना बाकी है.

बड़े खुलासों की उम्मीद

जैसे-जैसे पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए पूछताछ का दायरा बढ़ाएगी. इस हाई-प्रोफाइल केस में कई और बड़े खुलासे होने की पूरी उम्मीद है. इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए रेलवे कॉलोनी थाने के एसएचओ (SHO) रामस्वरूप मीणा ने बताया कि इन तीनों आरोपियों को अदालत से 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल चुकी है और अब महाराष्ट्र पुलिस इन्हें लेकर मुंबई जा रही है.

मीणा ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'महाराष्ट्र पुलिस के अफसर आरोपियों को अपनी हिरासत में लेने के लिए पहुंच चुके हैं. मुंबई के कुछ अधिकारी पहले से ही यहां डटे हुए थे, जबकि बाकी औपचारिकताएं पूरी करने के दौरान आए.

महाराष्ट्र पुलिस और कोटा पुलिस संयुक्त रूप से आरोपियों से पूछताछ कर चुकी थी, इसके बाद हमने उन्हें आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया गया था. तलाशी में इनके पास से कोई हथियार या अवैध रकम बरामद नहीं हुई है.

जब उनसे यह पूछा गया कि महाराष्ट्र पुलिस इन्हें किस रास्ते या माध्यम से ले जाएगी, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनके ट्रेवल मोड पर निर्भर करता है, चाहे वे ट्रेन से सफर करें या सड़क मार्ग से.

जानिए पूरा मामला

गौरतलब है कि यह पूरा मामला रविवार शाम करीब 7 बजे मुंबई के पॉश जुहू इलाके का है, जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकले ही थे कि हमलावरों ने उनकी चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गनीमत यह रही कि टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन खौफनाक हमले में उनका ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इन शातिर आरोपियों को चलती ट्रेन से यात्रा के दौरान दबोचा गया था. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और आगे की तफ्तीश जारी है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES