SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शोरमा ने बिगाड़ी सेहत: भिवंडी में 53 बीमार, 17 बच्चे और 25 महिलाएं अस्पताल में भर्ती; स्टाल जमींदोज

महाराष्ट्र के भिवंडी में सड़क किनारे बिकने वाले शोरमा को खाने के बाद 53 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल पहुंचे लोगों में 17 बच्चे और 25 महिलाएं शामिल हैं. सभी की हालस स्थिर बनी हुई है. मामले की जांच के बीच स्टॉल का मालिक फरार है और इस बीच नगर निगम ने उसका स्टॉल जमीदोज कर दिया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 26, 2026, 14:16 IST | Updated: Nov 26, 2026, 14:52 IST
Image Credit: (X)
Join

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में सड़क किनारे की एक दुकान से शोरमा खाने के बाद 53 लोग बीमार पड़ गए. इनमें 17 बच्चे और 25 महिलाएं शामिल हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीमार लोगों का इलाज इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल प्रशासन से जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक, सभी पीड़ितों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. इस बेहद गंभीर मामले में निजामपुरा पुलिस थाने में दुकान के मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य तथा औषधि प्रशासन के नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दुकान मालिक फरार-जमींदोज हुआ स्टॉल

इस घटना के बाद खाने की दुकान सवालों के घेरे में है. दुकान का मालिक फरार बताया जा रहा है और नगर निगम ने स्टॉल को ढहा दिया है. भिवंडी के वंजारपट्टी नाका इलाके में 23 नवंबर की रात लोगों ने एक दुकान से शोरमा खाया था. इसके बाद कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. पहले पहल बीमार लोगों की संख्या 11 बताई गई थी, जो बुधवार तक बढ़कर 53 हो गई.

सभी मरीजों को सरकारी इंदिरा गांधी मेमोरियल (IGM) अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल सभी की हालत स्थिर है.

मरीजों के उल्टी और (यूरिन-स्टूल) के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. इन जांचों से ये पता लगाने में मदद मिलेगी कि लोगों की तबीयत वास्तव में शोरमा खाने से बिगड़ी या इसकी कोई दूसरी वजह थी. 

हर शाम होगी स्ट्रीट फूड की जांच

पुणे के फूड सेफ्टी डिपार्मेंट के एडिशनल कमिश्नर संतोष शिसोदिया के मुताबिक, नगर निगम को सड़क किनारे फूड आइटम्स बेचने वालों के लिए तय जगह निर्धारित करने को कहा गया है, ताकि उनकी नियमित निगरानी करने के साथ उन्हें साफ-सफाई के साथ खाना तैयार करने की ट्रेनिंग दी जा सके.

अधिकारी ने भिवंडी में सप्लाई होने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता पर भी चिंता जताते हुए कहा, कई इलाकों के नलकों से पीले रंग का पानी आ रहा है, वो भी चिंता का विषय है.

फिलहाल इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद भिवंडी-निजामपुर नगर निगम ने इलाके में सड़क किनारे लगने वाले खाने के स्टॉल्स की हर दिन शाम 6 से रात 10 बजे तक औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया है. जांच के लिए नगर निगम, महाराष्ट्र FDA और जरूरत पड़ने पर पुलिस की संयुक्त टीमें लगाई जाएंगी. शवर्मा, कबाब, बिरयानी, फास्ट फूड और दूसरे स्ट्रीट फूड बेचने वाले दुकानदारों की भी जांच होगी.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES