)
मूसा 2023 से सक्रिय था और उसने जम्मू-कश्मीर में कई बड़े हमलों की साजिश रची थी, जिसमें पहलगाम टेरर अटैक भी शामिल है. आइए आपको बताते हैं कि कैसे इतना खतरनाक आतंकी सुरक्षा बलों के बिछाए जाल में फंसा. रविवार को अधिकारियों के हवाले से बताया कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का कमांडर मोहम्मद आसिफ, जिसे हाशिम मूसा के नाम से भी जाना जाता है, जम्मू-कश्मीर के जंगलों में छिपे रहने के दौरान गोली लगने से हुए जख्मों के इलाज के लिए शुद्ध शहद का इस्तेमाल करता था.
29 सितंबर की रात को लगभग साढ़े 10 के आस-पास जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षा बलों ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के फील्ड कमांडर आसिफ उर्फ मूसा फौजी को ढेर कर दिया. इस आतंकी पर एक करोड़ रुपये का इनाम था. सुरक्षाबलों ने बड़गाम के कैवन जंगलों में रात भर चले ऑपरेशन में इस मोस्ट वॉन्टेड आतंकी को मार गिराया. अधिकारियों के मुताबिक, मूसा 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक और इस इलाके में LeT का मुख्य ऑपरेशनल कमांडर था. वह पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (SSG) का पूर्व कमांडो भी था.
इस एनकाउंटर से पहले जब सुरक्षाकर्मियों ने एक बार और मूसा को चारो तरफ से घेर कर एनकाउंटर शुरू किया था तब मूसा ने अपने जख्मों पर शुद्ध शहद लगाया था. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा घेरे की वजह से मूसा को तत्काल कोई मेडिकल सुविधा नहीं मिल पाई थी जिसकी वजह से मूसा ने अपने जख्मों पर शहद लगाया था. अधिकारियों ने बताया कि सितंबर में यूसमर्ग में मारे जाने के बाद यासिर के फोन से शहद से इलाज किए गए उसके जख्मों की तस्वीरें मिली थीं.
आतंकी मूसा जब सिक्योरिटी फोर्सेज के बीच फंस गया था तब उसने अपने जख्मों पर शुद्ध शहद लगाया. इस बात का दावा सिक्योरिटी ऑफिसर्स ने किया था. लेकिन क्या जख्मों पर शहद लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं? जब इस सवाल के बारे आयुर्वेद के एक्सपर्ट डॉक्टर दीपक सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने शहद के फायदे गिनवाते हुए बताया कि जख्मों पर शहद लगाना बहुत ही कारगर उपाय है. डॉक्टर दीपक ने बताया कि चरक संहिता में इस बात का दावा किया गया है शुद्ध शहद जख्मों पर लगाने से वो उसे इंफेक्शन से बचाती हैं. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि आजकल मार्केट में मिलने वाली शहद शुद्ध नहीं होती है उसमें शुगर मिला होता है. ऐसे में किसी भी तरह के जख्म पर शहद लगाने से पहले ये जरूर देख लें कि वो शुद्ध है कि नहीं.
डॉक्टर दीपक ने आगे बताया कि शहद में कासाय रस और रूक्ष गुण पाया जाता है. जिसकी वजह से घाव से होने वाले रिसाव को शहद अपने इन गुणों से काबू करता है. चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे आयुर्वेदिक ग्रंथों में शुद्ध शहद (मधु) को 'व्रण शोधन' (जख्म को साफ करने वाला) और 'व्रण रोपण' (जख्म को भरने वाला) माना गया है. व्रण रोपण- घाव को भरने का गुण होता है ये घाव की सफाई भी करता है.
बिलकुल गोली लगने वाले जख्म में शहद अमृत की तरह से फायदा करता है. जब किसी को गोली जाने जैसे घाव हो जाएं तो ऐसे में शहद लगाना बहुत फायदेमंद होता है ये जख्म पर मरहम की तरह से काम करता है और घाव में इंफेक्शन होने की संभावनाओं को कम करता है जिससे कि ये गोली लगने वाले घाव को निःसंदेह जल्दी से जल्दी ठीक करता है.
शहद हर तरह के जख्मों पर लगाया जा सकता है. अगर जख्म के बाद आप शहद उन हिस्सों पर लगाते हैं जहां पर त्वचा कट गई हो गहरा घाव हो गया हो या फिर चोट के बाद शहद स्किन के भीतर जाकर खून और मांस के संपर्क में आता है तो बहुत तेजी से जख्मों को भरने का काम करता है. इसके अलावा अगर आप स्किन पर निकले फोड़े-फुंसियों के इलाज के लिए शहद त्वचा के ऊपर से लगाते हैं तो वो उतना कारगर नहीं होता है जितना की जख्म केबाद स्किन के अंदरूनी हिस्सों पर काम करता है.
बताया जाता है कि ये तस्वीरें पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजी गई थीं, जिन्होंने मूसा के ठीक होने में मदद के लिए शुद्ध शहद का इंतजाम करने का निर्देश दिया था. अधिकारियों ने बताया कि 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान राजौरी के डोरीमल-गंभीर मोगला इलाके में एक मुठभेड़ में मूसा घायल हो गया था. यह ऑपरेशन 45 दिनों से ज्यादा समय तक चला, जिसमें सुरक्षा बलों ने मूसा और उसके साथी यासिर की तलाश की, जो पुंछ-राजौरी के जंगलों में छिपे हुए थे.