SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिश्तों का खून: पहले शराब पिलाई, फिर नायलॉन की रस्सी से घोंटा गला; दो प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

शादी को कभी सात जन्मों का रिश्ता कहा जाता था. जन्म-जन्मांतर का ये कथित रिश्ते, इतने कमजोर हो चुके हैं कि हनीमून स्पॉट से लेकर घर की चारदीवारी के अंदर रिश्तों का खून बह रहा है. बीते कुछ महीनों में शायद ही देश का कोई कोना बचा हो जहां से अपनी बेटर हाफ यानी पत्नी को मारने या अपने शौहर को खुद मारकर अपना ही सुहाग अपने हाथ से मिटाने के मामले न सामने आए हों.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 01, 2026, 02:25 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 02:55 PM IST
Image Credit: (@TelanganaDGP)
Join

तेलंगाना में एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने झील में फेंक दिया, ताकि इस घटना को हादसा दिखाया जा सके. हालांकि बांसवाड़ा की पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए महिला सविता समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उधर मृतक की पहचान 26 साल के चकली उर्फ गुम्मडी काशीराम के रूप में हुई. चकली, बांसवाड़ा मंडल के हनमाजिपेट गांव का रहने वाला था. वो दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था.

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 की रात काशीराम का शव हनमाजिपेट गांव के बाहरी इलाके में स्थित तालाब में मिला था. पहले मृतक के पिता चकली भूमैया की शिकायत के आधार पर बांसवाड़ा पुलिस स्टेशन में संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया था.

हादसा नहीं हत्या

हालांकि, जांच के दौरान और पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है. इसके बाद केस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 जोड़कर जांच को विस्तार दिया गया. अब पुलिस ने जांच तेज करते हुए मौके का मुआयना करते हुए गवाहों के बयान दर्ज किए और तकनीकी सबूतों की मदद ली है.

30 अक्टूबर को पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हनमाजिपेट गांव से 3 लोगों को हिरासत में लिया. आरोपियों की पहचान 26 साल के चिंताकिंडी रामू, 25 साल के पसुपुला संतोष और 25 साल की गुम्मडी सविता के रूप में हुई. रामू दिहाड़ी मजदूर है, जबकि संतोष ट्रैक्टर चालक है. दोनों हनमाजिपेट के रहने वाले हैं.

हत्याकांड की वजह सामने आई

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक, सविता के रामू और संतोष दोनों के साथ अवैध संबंध थे. वो अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी. इसके लिए उसने दोनों आशिकों के साथ मिलकर उसकी हत्या करके रास्ते से हटा दिया.

योजना के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात तीनों काशीराम को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए. जब वह नशे में पूरी तरह धुत हो गया, तब रामू ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया. इस दौरान संतोष ने उसके हाथ पकड़ रखे थे, ताकि वो भाग न सके.

हत्या के बाद तीनों ने काशीराम का शव तालाब में फेंककर अपराध से जुड़े बाकी सबूत मिटाने की भी कोशिश की. लेकिन कोई अपराधी चाहे कितनी कोशिश कर ले वो कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता. पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए इस वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर लिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES