App

बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस का छापा, AI वीडियो पोस्ट करने के मामले में मांगी जानकारी

बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस की टीम करीब एक घंटे तक कार्यालय में छानबीन करती रही. यह मामला कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां से जुड़ा AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट करने का है.

बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस का छापा, AI वीडियो पोस्ट करने के मामले में मांगी जानकारी
Image Credit: बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम

बिहार में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम आज दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंची. वहां पहुंचने के बाद लगभग 1 घंटे तक छानबीन करती रही. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां से जुड़ा एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया गया था. इसी मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम सदाकत आश्रम पहुंची थी.

AI वीडियो में PM मोदी की मां का दिखा था संवाद

बताया जा रहा है कि वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां उन्हें यह समझाती नजर आ रही थीं कि बेटा, कुछ काम कर लो. इस वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट को संचालित करने वाले लोगों के बारे में जानकारी मांगी. पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल कौन चलाता था और किन लोगों को इसे संचालित करने की अनुमति दी गई थी.

अमित कुमार मंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस

इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अमित कुमार मंडल को नोटिस दिया है. उन्हें 5 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. पुलिस की ओर से उनसे सोशल मीडिया हैंडल के संचालन और उससे जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है. सदाकत आश्रम में हुई छानबीन को भी इसी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है.

AI वीडियो पोस्ट करने के मामले में जांच जारी

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां से जुड़ा AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया गया था. वीडियो में प्रधानमंत्री की मां उन्हें कुछ काम करने की बात कहती नजर आती हैं. इसी वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है. पुलिस बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से जुड़े लोगों की भूमिका और अकाउंट के संचालन से संबंधित जानकारी जुटा रही है.

रिपोर्ट: रूपेंद्र श्रीवास्तव

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More