SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तमिलनाडु में पहाड़ी पर नहीं जला दीप तो भड़का सुप्रीम कोर्ट! DGP से लेकर DM तक कई अफसरों को नोटिस, छीना मंदिर का कंट्रोल

आदेश के बाद भी मदुरै के दीप स्तंभ पर देव दीपावली को दीपक न जलाना तमिलनाडु की जोसेफ विजय सरकार को भारी पड़ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार के तमाम अधिकारियों को नोटिस जारी किया है.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 27, 2026, 15:55 IST | Updated: Nov 27, 2026, 16:17 IST
Image Credit: सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के दीप स्तंभ विवाद में आदेश का पालन न करने पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया
Join

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मदुरै के पास पहाड़ी की चोटी पर बने दीप स्तम्भ पर जोसेफ विजय सरकार ने दीप नहीं जलाया. इससे सुप्रीम कोर्ट भड़क गया है. अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी.  मदुरै के डीएम, पुलिस कमिश्नर, एसपी, तमिलनाडु मंदिर संस्थापन बोर्ड के कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नर और मंदिर के कार्यकारी अधिकारी को अवमानना का नोटिस जारी किया है.

डीएम का माफीनामा महज घड़ियाली आंसूं- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी को आदेश की अवहेलना पर अपना पक्ष रखने को कहा है. इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर बोर्ड को अंतरिम तौर पर मंदिर के काम काज से हटा दिया है. मंदिर के सामान्य कामकाज के संचालन के लिए अदालत 2 रिटायर्ड जजों को फिलहाल रिसीवर नियुक्त किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हरकत जानबूझ कर अदालत के आदेश की अवहेलना दिखती है. जोसेफ विजय सरकार को फटकार लगाते हुए अदालत ने कहा, 'हम डीएम की प्रारंभिक रिपोर्ट और माफीनामा से संतुष्ट नहीं हैं. यह माफीनामा सिर्फ घड़ियाली आंसू हैं. सबको अगली तारीख पर कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर इस अवहेलना का जवाब देना होगा.'

CRPF को सौंपी मंदिर-दरगाह की सुरक्षा

अदालत ने मंदिर बोर्ड के ट्रस्टी को भी नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने मंदिर बोर्ड को अंतरिम तौर पर मंदिर के काम काज से हटा दिया है. साथ ही, अंतरिम व्यवस्था के लिए 2 रिटायर्ड जजों को मंदिर का रिसीवर नियुक्त किया गया है. अदालत ने कहा कि ये दोनों रिसीवर 28 नवंबर को दीपा थून पर पहाड़ी की चोटी पर दीपक जलाना सुनिश्चित करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै में तैनात CRPF कमांडेंट को मंदिर और दरगाह की सुरक्षा अपने नियंत्रण में लेने का आदेश दिया. यह भी हुक्म दिया कि पहाड़ी की चोटी पर दीपक जलाते समय सीआरपीएफ के जवान दोनों रिसीवर की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. साथ ही, वहां पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को भी संभालेंगे. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES