)
पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर के फैसले को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने TMC के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष (LoP) बनाने का आदेश रद्द कर दिया है. इसके साथ ही अखरुज्जमां की चीफ व्हिप पद पर नियुक्ति भी खारिज कर दी है.
मामले की सुनावई करते हुए जस्टिस कृष्णा राव की बेंच ने साफ कहा कि यह नियुक्ति कानून के तहत टिकने योग्य नहीं है. कोर्ट ने स्पीकर को 10 दिनों के भीतर इस फैसले पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया है.
हाई कोर्ट का यह डिसीजन TMC के ममता बनर्जी गुट के नेता सोभनदेब चट्टोपाध्याय की याचिका पर पर सुनवाई के बाद आया है. उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष (LoP) बनाए जाने के स्पीकर के फैसले को कोर्ट में चैलेंज किया था.
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ विधायक सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने याचिका में स्पीकर के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार यानी खुद सोभनदेब को नजरअंदाज कर दिया गया था. स्पीकर ने उनकी जगह TMC के एक बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बना दिया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट को इस विवाद को जल्द सुलझाने का निर्देश दिया था.
खबर अपडेट हो रही है....