SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अजित पवार के विमान हादसे की CBI करे जांच'; शरद गुट के विधायक ने उठाई आवाज, अमित शाह से अपील

पुणे जिला परिषद परिसर में अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण से पहले शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दिवगंत डिप्टी सीएम के विमान हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. उन्होंने इसी के साथ ही पुणे रिंग रोड का नाम बदलकर अजित पवार के नाम पर रखने की मांग की है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 16, 2026, 08:54 IST | Updated: Nov 16, 2026, 09:27 IST
Image Credit: अजित पवार के विमान हादसे की CBI जांच कराने की मांग
Join

NCP के दोनों गुटों के विलय की कयासबाजी के बीच दिवंगत नेता अजित पवार के विमान हादसे की CBI से जांच कराने की मांग तेज हो गई है. इस बार शरद पवार की पार्टी रोहित पवार ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री की मौत की CBI जांच के लिए आवाज उठाई है. रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस विमान हादसे की CBI जांच कराने की अपील की है. उन्होंने ऐसे समय इस मुद्दे को उठाया, जब अमित शाह दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं. रोहित पवार ने रविवार (15 नवंबर) को एक्स पर लिखा कि अजित दादा के विमान हादसे की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने पुणे रिंग रोड का नाम अजित पवार के नाम पर रखने की मांग की.

अजित पवार के नाम पर सियासत शुरू!

बता दें कि पुणे जिला परिषद परिसर में अजित पवार की प्रतिमा स्थापित की गई है. आज (सोमवार, 16 नवंबर) को अमित शाह इस प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे समेत कई नेता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम से पहले शरद गुट के विधायक रोहित पवार ने अजित पवार की सीबीआई जांच कराने की मांग उठा दी. 

पुणे रिंग रोड का नाम बदलने की मांग

इसके साथ ही उन्होंने पुणे रिंग रोड का नाम बदलकर दिवंगत डिप्टी सीएम के नाम पर रखने की मांग की है. NCP (अजित गुट) के नेताओं पर निशाना साधते हुए रोहित पवार ने सवाल किया कि राज्य सरकार में मंत्री पद पर बैठे लोग पुणे रिंग रोड का नाम उनके नाम पर रखने की मांग क्यों नहीं कर रहे? इस दौरान रोहित पवार ने पुणे जिला परिषद परिसर में अजित पवार की प्रतिमा स्थापित स्थापित किए जाने का समर्थन किया.

पहले भी उठ चुकी है CBI जांच की मांग

बता दें कि 28 जनवरी 2026 को पुणे के बारामती में हुए अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. रोहित पवार से पहले भी इस घटना की CBI से जांच कराने की मांग उठ चुकी है. अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार समेत NCP के तमाम नेताओं ने विमान हादसे की CBI जांच कराने की मांग की है. सुनेत्रा पवार ने इसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी. जिसके बाद सीएम फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने इस मुद्दे को उठाया था. सीएम फडणवीस ने पत्रकारों को बताया था कि डीजीसीए की ओर से वीएसआर कंपनी का ऑडिट किया जा रहा है और उसकी सभी लॉगबुक की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- एक नहीं होंगे NCP के दोनों गुट! विलय की अटकलों पर सुनेत्रा पवार ने लगाया ब्रेक, सुप्रिया बोलीं- 'अजित दादा के बाद मामला खत्म'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES