SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फ्लाइट से अभिजीत दीपके हिरासत में, भड़के परिवार वाले! पैरेंट्स बोले-लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के कारण दिल्ली में सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं. अभिजीत दीपके और उनकी टीम को प्लेन से हिरासत में ले लिया गया. अब दीपके ने माता-पिता ने सरकार पर हमला बोला है.

Written By Rachit Kumar
Published: Oct 10, 2026, 01:18 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 01:33 PM IST
Image Credit: पैरेंट्स ने सरकार से जताई नाराजगी
Join

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने पर उनके पिता भगवान दीपके ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस कार्रवाई को भारत के इतिहास की पहली ऐसी घटना बताया, जिसमें लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहे एक छात्र को विमान के अंदर से गिरफ्तार किया गया.

भगवान दीपके ने कहा कि इससे पहले बड़े-बड़े अपराधियों और विदेशों में भारत का पैसा लेकर जाने वाले उद्योगपतियों को गिरफ्तार करने के ऐसे मामले उन्होंने नहीं देखे, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले एक सामान्य छात्र को हिरासत में लिया गया है.

'लगता नहीं देश में अब लोकतंत्र बचा है'

देश में लोकतंत्र की स्थिति पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अब भारत में लोकतंत्र बचा है. उनका आरोप है कि जो लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं, उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 'वन नेशन, वन पार्टी' की दिशा में आगे बढ़ना और दूसरी राजनीतिक पार्टियों को खत्म करना है.

अभिजीत की गिरफ्तारी की आशंका के बारे में पूछे जाने पर उनके पिता ने बताया कि अभिजीत घर से निकलते समय उन्हें बता गया था कि उसे गिरफ्तार किया जा सकता है. इंदिरा गांधी के दौर और मौजूदा हालात की तुलना पर उन्होंने कहा कि आपातकाल के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है. मौजूदा हालात में आगे क्या कदम उठाना है, यह वह अभिजीत के साथ हुए व्यवहार को देखने के बाद तय करेंगे.

ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल पूछे जाने पर भगवान दीपके ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले से ही एक खास कार्रवाई के लिए लाया गया था. उन्होंने संसद में सांसदों के निलंबन और राष्ट्रपति के अधिकारों से जुड़े कानून का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह सब पहले से तय योजना का हिस्सा था.

मां बोलीं- अपराध करने वालों पर एक्शन नहीं

वहीं, अभिजीत को हिरासत में लिए जाने पर उनकी मां अनीता दीपके ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सरकार ने अभिजीत के साथ अच्छा नहीं किया. देश के लिए काम करने वाले बच्चों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि अपराध करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती.

आईएएनएस से अभिजीत दीपके की मां ने कहा कि उन्हें पहले से ही डर था कि उनके बेटे को गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जब अभिजीत घर से जा रहे थे, तब भी उन्होंने उसे आगाह किया था कि उसे गिरफ्तार किया जा सकता है. लेकिन अभिजीत ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा. मां ने भावुक होते हुए कहा कि बेटे को जाते समय उन्होंने रोते हुए विदा किया था, लेकिन अभिजीत ने उन्हें समझाया था कि रोओ मत, जो होगा अच्छे के लिए होगा.

सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात उन्हें अच्छे नहीं लग रहे हैं. उनके मुताबिक, सरकार ने उनके बेटे के साथ गलत किया है और इस कार्रवाई से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES