भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: अमेरिकी विदेश मंत्री और UAE के डिप्टी पीएम से मिलेंगे एस जयशंकर

मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: अमेरिकी विदेश मंत्री और UAE के डिप्टी पीएम से मिलेंगे एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर और मार्को रूबियो के बीच होने वाली मीटिंग पर हर किसी की नजर रहने वाली है. इस खास मुलाकात में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और वैश्विक कूटनीति से जुड़े अहम मुद्दों पर रणनीति बन सकती है.

Written ByBhoopendra Rai
Published: Oct 16, 2026, 08:48 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 09:06 PM IST
joinshare
मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: अमेरिकी विदेश मंत्री और UAE के डिप्टी पीएम से मिलेंगे एस जयशंकर
Image Credit: विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात तय हो चुकी है.

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मुंबई में अगले हफ्ते कूटनीति की बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली है. विदेश मंत्रालय ने कन्फर्म कर दिया है कि 20 अक्टूबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे. इससे ठीक पहले 19 और 20 अक्टूबर को वे यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान की भी मेजबानी करेंगे. 

इस बैठक को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए थे और सरकार पर तंज कसा था. राहुल गांधी ने दावा किया था, विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस बात को लेकर भ्रमित हैं कि क्या हो रहा है, जिसके बाद अब विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर पूरा शेड्यूल साफ किया है. मंत्रालय का कहना है कि दिल्ली से बाहर दूसरे शहरों में विदेशी मेहमानों की मेजबानी करना कोई नई बात नहीं है, यह तो पिछले कई सालों से चला आ रहा है.

Mr Rubio has summoned his employee to Mumbai. Modi ji, your officials in the External Affairs Ministry are confused about what's going on. You might want to explain. Unless, of course, you want me to.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 16, 2026

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में दावा किया था कि, विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस यात्रा और घटनाक्रम को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं. राहुल की यह टिप्पणी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के उस बयान के बाद आई थी, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई थी कि अमेरिकी अधिकारी मुंबई में जयशंकर से मुलाकात करेंगे. इसके बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया था कि भारत सरकार की ओर से इस बैठक का आधिकारिक शेड्यूल पहले से सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया.

EAM Jaishankar to host deputy UAE PM, US Secy of state Marco Rubio in Mumbai, says MEA https://t.co/N4Ln9xj1NP

— Sidhant Sibal (@sidhant) October 16, 2026

जयराम रमेश ने पूछा था ये सवाल

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर मोदी सरकार और विदेश मंत्रालय को घेरा था. 15 अक्तूबर को उन्होंने सवाल उठाया था कि, रूबियो के भारत दौरे और जयशंकर से उनकी मुलाकात की जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर दे रहे हैं, जबकि यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ से आनी चाहिए थी. जयराम रमेश का कहना था, भारत के अंदर हमारे ही विदेश मंत्री की मीटिंग की खबर किसी दूसरे देश का राजदूत क्यों दे रहा है? 

रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट की पूरी स्थिति

अब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पूरी स्थिति स्पष्ठ कर दी है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया, 'विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 अक्टूबर को अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत करने के अलावा अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे.'

मुंबई में क्यों हो रही बैठक?

बैठक के आयोजन स्थल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि राजधानी नई दिल्ली से बाहर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी करना कोई नई या असामान्य बात नहीं है.  रणधीर जायसवाल ने पिछले कुछ सालों के उदाहरण देते हुए कहा, 'पिछले लगभग एक दशक से यह नियमित परंपरा रही है कि हम विदेशी नेताओं और समकक्षों की मेजबानी दिल्ली से बाहर अलग-अलग शहरों में करते रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में स्पेन के प्रधानमंत्री की मेजबानी की थी. अहमदाबाद में जर्मन चांसलर की और वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री की अगवानी की गई थी. इसी तरह विदेश मंत्री ने गोवा में विदेश मंत्रियों की बैठक, गुजरात के केवड़िया में बोत्सवाना के विदेश मंत्री की मेजबानी और अमृतसर में 'हार्ट ऑफ एशिया' सम्मेलन की अध्यक्षता की थी.'

ये भी पढ़ें: 'मोदी का विरोध अपनी जगह, पर गोरा हमें नहीं सिखा सकता': एलन मस्क पर क्यों बरसे असदुद्दीन ओवैसी?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
S Jaishankar