'अगर कांग्रेस की सरकार होती, तो...', जिनपिंग-ट्रंप-पुतिन की फोटो शेयर कर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज
चीन के शेनझेन में रूस, अमेरिकी और चीनी राष्ट्रपति के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता की तस्वीर को शेयर करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने दावा किया कि समझौता करने वाला PM यहां नहीं बैठ सकता है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक वाली तस्वीर को शेयर की और कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में होती, तो भारत का पीएम भी इस बैठक में हिस्सा ले रहा होता.
दरअसल, गुरुवार को चीन के शेनझेन में पुतिन, जिनपिंग और ट्रंप के बीच पहली बार कोई त्रिपक्षीय वार्ता हुई है. इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहीं. एक गोल मेज पर दिनों महाशक्तियों के नेता बैठे थे और कमरे में तीनों देशों के झंडे नजर आए. तीनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक की तस्वीर को राहुल गांधी ने शेयर किया है. उन्होंने पीएम पर तंज कसा है.
राहुल गांधी ने क्या कहा?
शुक्रवार (20 नवंबर) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस टेबल पर बैठे होते. समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता.
राहुल गांधी का ये पोस्ट दुनिया के तीन बड़े नेताओं के एक साथ बैठी तस्वीर को लेकर आई है. तस्वीर को शेयर करने के साथ एक बार फिर राहुल ने पीएम मोदी को समझौता करने वाला प्रधानमंत्री बताया है. पोस्ट के जरिए राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसा और भारक के पीएम की वैश्विक मंच पर मौजूदगी को लेकर सवाल भी खड़ा किया.
राहुल का बीजेपी सरकार पर तंज
अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने कांग्रेस के सत्ता में होने की स्थिति का जिक्र भी किया है और दावा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में होती, तो इस मेज पर भारतीय पीएम के लिए भी जगह होती. गौरतलब है कि चीन के हाईटेक सिटी शेनझेन में एपेक समित और अहम बैठकों में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहुंचे थे. इस दौरान चीन, रूस और अमरिका के नेताओं के बीच पहली बार त्रिपक्षीय वार्ता हुई. इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहीं.
यह भी पढ़ें: 'भारत बस तमाशा देख रहा...', पाकिस्तान को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, विदेश नीति पर उठाए सवाल