SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बचपन की यादें और परिवार से खूब बातें... राहुल गांधी ने शेयर की खास पोस्ट; इमोशनल वीडियो पर सोनिया गांधी का कैसा था रिएक्शन?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है. वीडियो में उन्होंने मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ बातचीत के खास पल को साझा किया है. इस पोस्ट को सोनिया गांधी ने रिपोस्ट किया है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 24, 2026, 10:31 IST | Updated: Nov 24, 2026, 10:41 IST
Image Credit: राहुल गांधी ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, फोटो- स्क्रीनग्रैब
Join

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (24 नवंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ बातचीत के खास पल को साझा किया है.

इसमें गांधी परिवार से जुड़ी कई पुरानी यादों, राजनीतिक उतार-चढ़ाव और सोनिया गांधी के निजी संघर्षों का वर्णन किया गया है. इतनी ही नहीं, राहुल गांधी ने अपने बचपन, पिता राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने और साल 2004 में लिए गए एक फैसले का जिक्र किया है.

राहुल गांधी के इस पोस्ट को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिपोस्ट किया और अपनी हालिया किताब को लेकर कहा कि मैंने 'बिलॉन्गिंग' (Belonging) अपनी यादों के आधार पर लिखी है. राहुल और प्रियंका ने इसमें अपनी यादें जोड़ीं, जिससे इन कहानियों में एक नई जान आ गई.

राहुल ने शेयर किया खास वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी की ओर से शेयर किए इस वीडियो उन्होंने कैप्शन लिखा कि शादी का प्रस्ताव योजना के अनुसार नहीं रहा और न ही मेरा सातवां जन्मदिन. साल 2004 के फैसले से हममें से कुछ लोगों को राहत जरूर मिली थी, तो कुछ को खुशी हुई. पापा की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक मकसद था. 500 पन्नों से ज्यादा अन्य कई ऐसी बातों के बावजूद, मां ने कई बातों को शामिल नहीं किया.

मां के लिए राहुल की खास पोस्ट

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि प्रियंका और मैं अपनी मां के साथ बैठे और इन सभी बातों पर चर्चा की. उन पुरानी यादों को लौटने से उस वक्त की खुसी, हंसी और यहां तक कि उस दर्द का भी फिर से एहसास हुआ, जिसे हमने महसूस किया था.

अपने पोस्ट में अपनी मां की किताब बिलॉन्गिंग का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी मां का जीवन अपार प्रेम और बेहद दुखद त्रासदियों से भरा रहा है. उन्होंने सभी परिस्थितियों का सामना किया और गरिमा और साहस का परिचय दिया.

राहुल के पोस्ट पर सोनिया ने क्या कहा?

राहुल गांधी के इस पोस्ट को सोनिया गांधी ने रिपोस्ट किया है और कहा कि मैंने 'बिलॉन्गिंग' (Belonging) अपनी यादों के आधार पर लिखी है. राहुल और प्रियंका ने इसमें अपनी यादें जोड़ीं, जिससे इन कहानियों में एक नई जान आ गई. मेरे बच्चे मेरी सबसे बड़ी खुशी और मेरी ताकत हैं; वे ऐसे दो लोग हैं जो मेरे धैर्य की परीक्षा किसी और से कहीं ज्यादा लेते हैं.

यह भी पढ़ें: ईंट-ईंट जोड़ी, विरासत नहीं छोड़ी: जब कच्छ भूकंप में तबाह हो गया था गुरुद्वारा, PM मोदी ने दोबारा दिलाई ग्लोबल पहचान

यह भी पढ़ें: लहरों पर ललकार, नेवी का नया हथियार! दुश्मनों को जलसमाधि देने आ गया अशंक, क्या है खासियत?
 

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES